Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देश ने किया नमन

Good Governance Day के अवसर पर आज देश भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई गणमान्य हस्तियों ने दिल्ली स्थित वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित एक विशेष वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी का विचार, आचरण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना आज भी देश की राजनीति के लिए प्रेरणा है। पीएम मोदी ने संस्कृत के सुभाषित का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व समाज और शासन व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक है।

राजधानी दिल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वरिष्ठ नेता और कई सामाजिक-धार्मिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। Good Governance Day को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से जोड़ते हुए नेताओं ने कहा कि सुशासन, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा।

 

गोपालगंज: कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को कोर्ट परिसर में मारी गई गोली, एक अन्य कैदी घायल

पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में ,प्रॉक्टर ने कहा भूखे रह गए स्टूडेंट

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के अधिकांश सांसद राजनीतिक रूप से नपुंसक,आरसीपी सिंह की क़रीबी नेत्री डॉक्टर रिंकू कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

जाति-धर्म से ऊपर सबके विकास की नीति पर काम कर रही सरकार : प्रमोद सावंत

Nationalist Bharat Bureau

वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए शिवहर कांग्रेस ने झोंकी ताक़त,15 जगहों पर बनाया गया पॉइंट

Nationalist Bharat Bureau

भारत में बुलडोज़र की सवारी करने वाले बोरिस जॉनसन की कुर्सी गयी

Nationalist Bharat Bureau

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment