Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कुछ मीडिया हाउस और विशेष रुचि वाले समूहों द्वारा फैलाई जा रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पार्टी विभिन्न सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। पार्टी ने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार और भ्रामक करार देते हुए जनता से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा, “गोदी मीडिया और कुछ विशेष रुचि वाले लोग जानबूझकर भ्रामक खबरें फैला रहे हैं कि हम इस सीट या उस सीट पर उम्मीदवार दे रहे हैं। ये खबरें सच्चाई से कोसों दूर हैं। हमारी पार्टी अपनी रणनीति और उम्मीदवारों की घोषणा तय समय पर आधिकारिक रूप से करेगी।”

पार्टी ने ने आगे कहा कि इस तरह की अफवाहें जनता को भ्रमित करने और राजनीतिक माहौल को दूषित करने की साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आग्रह किया कि वे केवल पार्टी के आधिकारिक बयानों और सोशल मीडिया हैंडल्स पर भरोसा करें।

पार्टी ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों के आधार पर कोई राय न बनाएं और सतर्क रहें। आरजेडी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों के लिए उनकी रणनीति पूरी तरह से संगठित और पारदर्शी होगी।

फेक न्यूज़ फैलाने पर दीपक चौरसिया को क़ानूनी नोटिस

1984 सिख दंगे: कानपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार

प्रो. निकहत फातिमा को जन सुराज पार्टी महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

देसी निवेशकों को साधने 4 जनवरी को मुंबई पहुचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ

सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर रखें नजर: इरशाद अली आजाद

72 पूर्व सरकारी नौकरशाहों ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को पत्र लिखा

Bihar bypoll election 2024 -बेलागंज की चुनावी जंग,कौन मारेगा बाज़ी,जदयू,राजद या जनसुराज ?

BJP को रिकॉर्ड चंदा, कांग्रेस समेत कई दलों की आय घटी

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, BJP की नीतियों पर होगा मंथन

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी बोले- एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है।

cradmin

Leave a Comment