Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में मौजूद बच्चों और लोको पायलटों से मुलाकात कर बातचीत भी की। इसके साथ ही उन्होंने चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी शुभारंभ किया, जिससे बंगाल की कनेक्टिविटी उत्तर और दक्षिण भारत से और मजबूत होगी।

मालदा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा को असम के मां कामाख्या मंदिर से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही है, रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो रहा है और नई-नई ट्रेनों की शुरुआत से यात्रियों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

पीएम मोदी ने दावा किया कि आज भारत न सिर्फ आधुनिक रेलवे नेटवर्क बना रहा है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा, “भारत अब अपने इंजन, कोच और मेट्रो ट्रेन खुद बना रहा है। आज हम अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से ज्यादा लोकोमोटिव बना रहे हैं।” पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल काफी गर्म है।

 

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

अभी तो बांग्लादेश से पीछे हुए हैं, कुछ दिन में नेपाल से हो जाएंगे:तेजस्वी यादव

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में फिर जहरीली शराब कांड, सीवान में तीन लोगों की मौत; परिजन बोले- पीकर आए थे

Nationalist Bharat Bureau

3000 महिलाओं का बलात्कार करने वाले को चुपके से विदेश भेज देंगे लेकिन…

राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनाने और 60 लाख रिक्त पदों को भरने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

Nationalist Bharat Bureau

UP नगर निकाय चुनाव पर सुनवाई टली

Nationalist Bharat Bureau

अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराएं मोदी: राहुल

दिल्ली में पटाखों पर सख्ती! 150 लोगों पर FIR, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक्शन शुरू

स्मार्ट मीटर के द्वारा सरकार भोली भाली जनता को लूट रही है :मो० अबू तमीम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment