Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली चुनाव: AAP और बीजेपी के बीच बढ़ी जुबानी जंग, केजरीवाल और पुरी आमने-सामने

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा, “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं।” उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के दौरान केजरीवाल ने महिलाओं से किए वादे अब तक पूरे नहीं किए, और अब दिल्ली की महिलाओं के लिए 2100 रुपये की नई योजना लेकर आए हैं। पुरी के इस बयान से साफ है कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुकाबला बेहद रोचक होगा।

केजरीवाल का पलटवार
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी वोटर लिस्ट में हेरफेर कर रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी के लोग दिल्ली में बड़े पैमाने पर वोटरों का नाम कटवा रहे हैं और नए वोटर जोड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा, “15 दिसंबर से अब तक मेरी विधानसभा में 5000 वोट डिलीट करने और 7500 वोट जोड़ने की एप्लिकेशन डाली गई हैं।”केजरीवाल ने आगे कहा कि उनकी विधानसभा में कुल 1,06,000 वोटर हैं, जिनमें से 5% वोट बीजेपी डिलीट करवा रही है और 6% नए वोट जोड़ रही है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को समरी रिवीजन के बाद वोटर लिस्ट का डेटा जारी किया गया था, और अब इसमें छेड़छाड़ की जा रही है।इस जुबानी जंग के साथ ही दिल्ली चुनाव का माहौल गरमा गया है, और दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं।

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

लक्ष्मी नगर के स्कूल में बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन को दो हफ्ते और जेल में रखा जाएगा

जीविका दीदियाँ ने एक बार फिर बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा

सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद जी पर टिप्पणी करके पिता और पुत्री के रिश्ते को तार-तार किया है: एजाज अहमद

नीतीश कुमार से मिलीं नीलम देवी और बेटे, सियासी एंट्री के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

भागवत बोले—कुछ भारतीय अपनी ही भाषाएं नहीं जानते

Nationalist Bharat Bureau

आशा कार्यकर्त्ताओं की 17 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment