Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर,तेजस्वी यादव को बताया जंगलराज रिटर्न का नायक

पटना: सोशल मीडिया के इस दौर में आरोप-प्रत्यारोप के लिए जिस तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे राजनीतिक पार्टी भी अछूती नहीं है। यही वजह है कि आए दिन राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं। इसी सिलसिले में आज भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को जंगलराज रिटर्न का महानायक के तौर पर बताया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पेज फेसबुक के अपने आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्टर जारी किया है जिसमें लिखा गया है कि बिहार में सिर्फ एक बंदा ही काफी है जंगलराज रिटर्न के लिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर तेजस्वी को बताया जंगलराज रिटर्न का नायक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया पोस्टर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के इस पोस्टर से विवाद मचना तय है। क्योंकि अभी हाल ही में इसी तरह का पोस्टर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी जारी किया था जिसमें बताया गया था कि देश को बर्बाद करने के लिए एक बंदा ही काफी है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया गया था। उस वक्त भारतीय जनता पार्टी ने बहुत हल्ला मचाए था और आरोप-प्रत्यारोप का एक लंबा दौर चला था।

अब जबकि बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पोस्टर जारी किया है तो जाहिर है सत्ताधारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को भारतीय जनता पार्टी पर हमला करने का एक और मौका प्राप्त हुआ है।

नए राशन कार्ड निर्माण में लायें तेजी:डी एम

Nationalist Bharat Bureau

Delhi MCD Election 2022: चुनाव आयोग आज कर सकता है दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान

“72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार”,जानिए किसने बोला प्रधानमंत्री पर हमला

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील रहे जफरयाब जिलानी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

बिहार:एमएलसी आवास का निर्माण लटकाने वाली एजेंसी का करार रद होगा

Nationalist Bharat Bureau

वृद्धा पेंशन, मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी की मांग पर साजिया खातून का आंदोलन, 300 किमी पैदल यात्रा के बाद पटना पहुंचीं

Nationalist Bharat Bureau

मोहम्मद मूर्तज़ा को पंकज कुमार ने ब्लड देकर पेश की गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में घमासान

रीतलाल यादव पर ईडी की कार्रवाई का खतरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment