Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

रीतलाल यादव पर ईडी की कार्रवाई का खतरा

ED action against former RJD MLA Ritlal Yadav in money laundering case

राजद के पूर्व विधायक और दानापुर के कद्दावर नेता रीतलाल यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पटना पुलिस की जांच रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि रीतलाल अपने क्षेत्र में संगठित आपराधिक गिरोह संचालित करते हैं और इसी नेटवर्क के जरिए करोड़ों की अवैध संपत्ति बनाई गई है। पुलिस ने यह विस्तृत रिपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दी है, जिसके बाद ईडी अब उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस पहले ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

खगौल थाना क्षेत्र में दर्ज संगठित गिरोह संचालन की जांच के दौरान पुलिस और एसआईटी ने रीतलाल यादव एवं उनके परिजनों की संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा जुटाया। जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि कोथवां मौजा की करीब तीन एकड़ गैर-मजरुआ सरकारी जमीन पर रीतलाल के गिरोह के सदस्यों ने कब्जा कर 4000 वर्गफीट में चहारदीवारी खड़ी की थी। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ‘रामाशीष चौक’ का निर्माण भी कब्जाई गई सरकारी भूमि पर ही हुआ था। दानापुर क्षेत्र में जमीन कब्जा, रंगदारी और धमकी जैसे मामलों में उनके कई सहयोगियों की भी भूमिका सामने आई है।

मामले की जांच में यह भी पाया गया कि मुस्तफापुर मौजा की 76 डिसमिल जमीन पर 16 दुकानों का निर्माण कर किराया वसूला जा रहा था, जिसे गिरोह के सदस्य सिंटू और सन्नी उर्फ रोहित संभालते थे। जिला प्रशासन ने यह भूमि 15 मई 2025 को कब्जामुक्त कराई थी। इसी बीच, बिल्डर से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के मामले में रीतलाल यादव, उनके भाई पिंकू और अन्य आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं। लगातार खुलासों के बाद अब ईडी की कार्रवाई का खतरा और गहरा गया है।

जदयू के अधिकांश सांसद राजनीतिक रूप से नपुंसक,आरसीपी सिंह की क़रीबी नेत्री डॉक्टर रिंकू कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव ने की गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग, राहुल गांधी का समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रास्फर पोस्टिंग पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Nationalist Bharat Bureau

गिर चुकी है देश की मीडिया,एक दिन बलात्कार के भी फायदे बता देगी

भूमि विवाद में ईंट लगने से महिला की मौत, बेटा गंभीर

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers: एक झटके में चली गई बिहार के 95000 शिक्षकों की नौकरी,मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

पटना जंक्शन गोलंबर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा गायब!काँग्रेस ने लगाया साज़िश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

इमामगंज में एनडीए की जीत, दीपा मांझी ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के शिक्षा मंत्री के विवादित बोल, भड़क उठे संत ने कह दी ऐसी बात कि… 

cradmin

एक आधार कार्ड पर मिलेंगे 9 सिम कार्ड,ज्यादा लिया तो लगेगा भारी जुर्माना

Leave a Comment