Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दुनिया भर की हवाई सेवा प्रभावित, भारत में 300+ फ्लाइट्स लेट

Flight delays in India due to global Airbus A320 safety issue

दुनिया भर में अचानक हवाई सेवाओं में भारी व्यवधान उत्पन्न हो गया है, जिसके चलते भारत के 300 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में देरी दर्ज की गई है। एयर इंडिया, इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की टाइमिंग और स्टेटस की अनिवार्य रूप से पुष्टि करें। एयरलाइंस का कहना है कि तकनीकी कारणों से अगले कुछ दिनों तक देरी और रद्दीकरण की स्थिति बनी रह सकती है।

दरअसल, विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने अपनी A320 फैमिली के करीब 6,000 विमानों को अस्थायी रूप से ग्राउंड किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्य की किरणों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से विमान के महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर का डेटा करप्ट हो रहा है। इससे फ्लाइट रूट में भटकाव, गलत दिशा में मुड़ने और दुर्घटना जैसी गंभीर स्थिति पैदा होने की संभावना बढ़ गई थी। इन्हीं जोखिमों को देखते हुए एयरबस ने बड़े पैमाने पर सॉफ्टवेयर अपडेट और हार्डवेयर रि-अलाइनमेंट शुरू किया है।

इसी बीच यूरोपीय यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने आपातकालीन उड़ान योग्यता निर्देश जारी करते हुए सभी A320 विमानों में नया ELAC (Elevator Aileron Computer) इंस्टॉल करना अनिवार्य कर दिया है। भारतीय एयरलाइंस भी अलर्ट पर हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि उन्होंने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जबकि इंडिगो ने यात्रियों को बिना पुष्टि एयरपोर्ट न पहुंचने की सलाह दी है। इस तकनीकी खामी के कारण आने वाले समय में फ्लाइट शेड्यूल और प्रभावित हो सकते हैं।

बिहार: ट्रेन के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ट्रांसजेंडरों ने की मदद 

cradmin

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

हॉस्टल में छात्रा की मौत पर तेज प्रताप यादव की बड़ी मांग, CBI जांच के लिए लिखा पत्र

Nationalist Bharat Bureau

RJD नेता अनीसुर रहमान ने दिया इस्तीफा, AIMIM में शामिल होने की अटकलें

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व सांसद आनंद मोहन की अगुवाई में जारी उपवास माँगे पूरी होने के पश्चात समाप्त

दिल्ली: 19 जनवरी से शहर बढ़ सकता है पारा, जाने यह मौसम का हाल 

cradmin

जानिए क्यों भीख मंगनेपर मजबूर हुए बिहार के छात्र नौजवान वो भी भाजपा,जदयू औऱ राजद….

नगर निकाय का चुनाव होगा जल्द! : हाईकोर्ट ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को 1 दिसंबर को किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

भागवत बोले—कुछ भारतीय अपनी ही भाषाएं नहीं जानते

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment