Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

विपक्षी एकता की बैठक भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगी: इरशाद अली आजाद

पटना:बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महासचिव और बिहार स्टेट शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टियों की पटना में आयोजित होने वाली बैठक को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की निकम्मी,संप्रदायिक और कारपोरेट हितेषी सरकार की ताबूत में आखिरी कील बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया है कि उन्होंने इन विषम परिस्थितियों में देश के लिए इतना बड़ा काम किया।

 

जनता दल यूनाइटेड के महासचिव ने कहा कि झूठे वादों और मीडिया मैनेजमेंट के सहारे चल रही भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। यही वजह है कि आज भारत का एक राज्य मणिपुर जल रहा है, वहां के लोग शरणार्थियों की तरह कैंप में जीवन व्यतीत कर रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता इससे बेखबर हैं। प्रधानमंत्री मोदी विदेश में जुमलेबाजी कर रहे हैं वही केंद्र के गृहमंत्री अमित शाह चुनावी प्रबंधन के तहत रीढ़ विहीन पार्टियों को अपने गठबंधन में मिलाकर फोटो सेशन कर रहे हैं।

 

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने कहा कि विपक्षी पार्टियों की आज की बैठक भारत की दशा और दिशा को नया रूप देने में यकीनन कामयाब होगी और आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव धर्मनिरपेक्ष बनाम संप्रदायिक ताकतों के दरमियान होगा। उन्होंने देश की जनता से अपील की कि महंगाई, बेरोजगारी,महिलाओं की सुरक्षा, बहन बेटियों की शिक्षा और संविधान बचाने के लिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को बदलने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ आएं,उनके कदम से कदम मिलाकर चलें और भारत को एक विकसित और मजबूत राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।

 

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिशों के लिए उन्हें साधुवाद दिया और कहा कि उनकी कोशिशों का नतीजा है कि आज समाजवाद की धरती बिहार से मजबूत भारत की नीव पड़ने जा रही है जो 140 करोड़ भारतीयों के भविष्य को संवारने का काम करेगी। उन्होंने इस मीटिंग में आने वाले सभी लोगों विशेषकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इत्यादि का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी कोशिशें जरूर रंग लायेगी।

बैंक धोखाधड़ी: उच्चतम न्यायालय ने ईडी मामले में एमटेक ग्रुप के पूर्व चेयरपर्सन को दी जमानत

Nationalist Bharat Bureau

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

मध्य प्रदेश सरकार ने 6.69 लाख किसानों को दिया तोहफ़ा, 337.12 करोड़ रुपये का बोनस सीधे खातों में जमा

Nationalist Bharat Bureau

पाँच दिवसीय बैंकिंग की माँग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप

Nationalist Bharat Bureau

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, जानें कब मिलेंगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

cradmin

ए. एन. सिन्हा रिसर्च इंस्टीट्यूट के दो भवनों को तोड़ने के सरकार के निर्णय के विरोध में विधायक संदीप सौरव का विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

मुफ्ती सनाऊल होदा क़ासमी या मास्टर मुजाहिद आलम बनाए जा सकते हैं बिहार हज कमेटी के चेयरमैन

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी संग अख्तरुल ईमान की मीटिंग,बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

आरजीआईए को मिला फर्जी बम धमकी वाला संदेश

Leave a Comment