Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi MCD Election 2022: चुनाव आयोग आज कर सकता है दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान

नई दिल्ली:इलेक्शन कमीशन पूरे चुनावी मोड में आगया है।गत दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव का एलान करने के बाद आज दिल्ली नगर निगम चुनाव का बिगुल भी जल्द फूंकने की तैयारी में है।खबरों के अनुसार दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है। दिल्ली इलेक्शन कमीशन ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी।कश्मीरी गेट स्थित राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर में शाम 4 प्रेसवार्ता बुलाई है. वार्डों के परिसीमन पर कांग्रेस की ओर से हाईकोर्ट में दी गई चुनौती का चुनाव की घोषणा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. आयोग का कहना है कि हाईकोर्ट ने चुनाव कराने पर रोक नहीं लगाई है।

 

8 दिसंबर से पहले हो सकते हैं चुनाव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 आठ दिसंबर से पहले करवाए जा सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली में निगम चुनाव के लिए शुक्रवार से ही चुनाव आचार संहिता लगाई जा सकती है। 6 नवंबर तक पूरा होगा मतदाता सूची तैयार करने का काम।मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान केंद्रों की सूची पर 31 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज की गई है। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों को सभी वार्डों के मतदान केंद्रों की अंतिम सूची चार नवंबर को आयोग को सौंपने का निर्देश दिया गया था, जो पूरा हो रहा है। छह नवंबर को सभी नए वार्डों की मतदाता सूची तैयार करने का काम भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में नगर निगम चुनाव की घोषणा शुक्रवार को की जा रही है।

 

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं. वहीं महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी. इन सीटों को भी चिन्हित कर लिया गया है.दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया था. नोटिफिकेशन में आयोग ने कहा था कि मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संशोधित मतदाता सूची की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2022 है, इसे एमसीडी चुनावों के लिए मतदाता सूची के रूप में माना जाएगा. अधिकारियों ने कहा था कि इसका मतलब है कि जो लोग 1 जनवरी, 2022 तक मतदाता बने, वे ही आगामी एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाल सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने 1,239 नये पुलिस अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति प्रमाण-पत्र

‘मेरे दोस्त ट्रंप को ऐतिहासिक जीत पर बधाई’, पीएम मोदी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

WHATS APP: अब एक ही नंबर से चार मोबाइल पर चला सकते हैं व्हाट्सएप,मार्क जुकरबर्ग ने दिया अपडेट

Nationalist Bharat Bureau

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री आवास पहुंची इमामगंज से एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी, सीएम नीतीश से लिया जीत का आशीर्वाद

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेजों के जलने की आशंका से हड़कंप

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

रमजान के आखिरी हफ्ते और ईद के मद्देनजर 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण स्थगित करने या मुस्लिम शिक्षकों को छूट देने की अपील

इमारत ए शरिया पहुंचे लालू यादव,कहा:4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार

Leave a Comment