Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क से सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए जनतादल सेक्युलर को कामयाब बनाएं:डॉक्टर फ़ज़ल अहमद

कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र से जनतादल सेक्युलर के उम्मीदवार डॉ फजल अहमद ने भर पर्चा, कहा:केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीबों, मेहनतकशों और देश के लोगों की उपेक्षा की है और देश में अस्थिरता का माहौल पैदा हुआ है।

 

पटना: जनता दल-सेक्युलर ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। लिस्ट के अनुसार पूर्व मंत्री हेमलता यादव के पुत्र मृत्युंजय यादव को सुपौल,ग्रीधर गोपाल को छपरा, डॉक्टर फ़ज़ल अहमद को कुम्हरार,अजित कुमार पासवान को राजगीर और सुधांशु कुमार को बिहार शरीफ से उम्मीदवार बनाया गया है।इसके साथ ही उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया।जेडीएस के प्रांतीय अध्यक्ष हरधर कांत मिश्रा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित मोहन सिंह ने नामांकन दाखिल करने वाले की सफलता की कामना की। इस अवसर पर ललित मोहन सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव देश की राजनीति को एक नई राह दिखाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के समर्थकों को संबोधित करते हुए कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र से नामित डॉ फजल अहमद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीबों, मेहनतकशों और देश के लोगों की उपेक्षा की है और देश में अस्थिरता का माहौल पैदा हुआ है।क्राइम,भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।जनता दल सेक्युलर ने इन समस्याओं से लोगों को बचाने और देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है और अगर आप लोगों का समर्थन मिलता है और सरकार में आने का मौका मिलता है, तो आपकी आवाज उठाई जाएगी।उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार ने जिस तरह से लोगों कोकोरोना जैसी महामारी के दौरान भगवान भरोसे छोड़ दिया उससे लोग नाराज़ हैं। इसलिए, जनता दल सेक्युलर के उम्मीदवारों को सफल बनाएं और उन्हें सदन में लाएं ताकि सदन में आपकी आवाज पहुँच सके और आपको आपका हक मिल सके।

‘अग्निपथ’ को लेकर हरियाणा में बवाल, पुलिस पर किया पथराव, 3 गाड़ियां भी फूंकी

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

जयपुर में ‘ऑनर रन’ मैराथन को सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवती देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस—गोपालगंज में हुआ अंतिम संस्कार

हर कोई Nitish Kumar नहीं बन सकता,महाराष्ट्र में BJP का होगा CM,शिंदे के लिए मुश्किल!

Nationalist Bharat Bureau

फॉर्म में दिखे शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम,महंगाई,बेरोजगारी और गैस की किल्लत पर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

बिहार में और सख़्त हुआ लॉकडाउन,गाड़ियों के परिचालन का नया नियम लागू

केंद्र ने जल जीवन मिशन में कार्रवाई पर मांगी रिपोर्ट — दंडित ठेकेदारों और निरीक्षण एजेंसियों की जानकारी राज्यों से तलब

तेजस्वी के सीएम बनने तक जारी रहेगी नीतीश-लालू की नूरा-कुश्ती

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment