Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सुधाकर सिंह पर शिकंजा कसा,कारण बताओ नोटिस

पटना:अपने बयान की वजह से लगातार सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सुधाकर सिंह हालिया दिनों में कई बार अपने बयान की वजह से सिर्फ पार्टी के लिए बल्कि महागठबंधन सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करते रहे हैं। इस बीच सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लेकर भी टिप्पणी कर डाली थी जिसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने अब उन्हें नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उनके संज्ञान में आया है कि एक बार पुनः आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया। राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संदर्भ में सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ही बात रखने के लिए अधिकृत हैं।आपने लगातार इस प्रस्ताव का उल्लंघन किया है। आपके बयान लगातार उन ताकतों को बल देते हैं जो संविधान को रौंदकर न्याय, सौहार्द और समानता की पैरोकारी को समाप्त करना चाहते हैं । आपके आपत्तिजनक बयान देश-प्रदेश और राजद के एक बड़े वर्ग को आहत कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के संविधान की धारा-33 के नियम-22 के तहत आप कृपया 15 दिनों के अंदर यह स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

RBI ने लिया बड़ा फैसला: इस बैंक के लेन-देन पर रोक, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

cradmin

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म,डॉक्टर बोले- अपने करियर में ऐसा केस पहली बार देखा,जच्चा व बच्चा स्वस्थ्य

भवानीपुर में 45 हजार वोटरों के नाम कटे, तृणमूल करेगी घर-घर जांच

Nationalist Bharat Bureau

Hindenburg रिपोर्ट के बाद सेबी का X हैंडल ब्लॉक

जनता महंगाई से त्रस्त,सरकार कान में तेल डाल कर सोई है:काँग्रेस

लोकपाल ने 7 लग्ज़री BMW कारों के लिए जारी किया टेंडर, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

लखीमपुर मामला: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र की जमानत रद

तीसरी बार गिरा भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल

प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट पर तोड़ा भाई राहुल गांधी का रिकॉर्ड,4 लाख वोटों से जीतीं

Nationalist Bharat Bureau

RBI Governor: अन्य देशों की करेंसी की तुलना में भारतीय रुपया बेहतर स्थिति में है:शक्तिकांत दास

Leave a Comment