Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आधुनिक भारत के रचयिता राजीव गांधी थे: ज्ञान रंजन

पटना:बिहटा नगर परिषद के ग्राम अल्हनपुरा वार्ड- 26 के सूर्य मंदिर के प्रांगण में भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित राजीव गाँधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। नेहरू युवा केंद्र,पटना तत्वाधान में आयोजित सद्भावना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। सद्भावना दिवस के इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा की भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ही थे, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई.आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे. उन्हें डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है।उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की और साथ में यह भी बता कि साइंस- टेक्नोलॉजी, महिला सशक्तिकरण, शांति सद्भावना और युवाओं की राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने वाले लोकप्रिय नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। ज्ञान रंजन ने मौके पर उपस्थित महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने बताया की वे भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली युवा देश बनाना चाहते थें। अशोक कुमार ने कहा की वे बहुत ही उदार,निशछल और विनर्म स्वभाव के इंसान थें,श्री भगवान ने बोला कि भारत रत्न राजीव जी हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्रोत है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सद्भावना दिवस के अवसर पर एकता और सद्भावना की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीण लोगों के द्वारा पौधरोपण किया गया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार के द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण पाठक के द्वारा किया गया मौके पर इशू कुमार, सानु कुमार, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी, रिंकू देवी, लक्ष्मी देवी समेत ग्रामीण जनता मौजूद रहें

भुवनेश्वर के नाइट क्लब में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ECI और राज्यों को 1 दिसंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा नीतीश कुमार के साथ भी शिंदे वाला हाल करेगी :मीसा भारती

Maharashtra Elections 2024: भारतीय नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने डाला विधानसभा में पहला वोट

Nationalist Bharat Bureau

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

राजनाथ सिंह बोले: समाज में उभर रहे हैं नए प्रकार के अपराध, आतंकवाद और वैचारिक युद्ध — सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत

📰 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन, महाराष्ट्र के विकास की नई उड़ान

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

इंडिगो संकट जारी: सोमवार को 350+ फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

Bihar Assembly By poll 2024 : बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

Leave a Comment