Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अपने लहू से देश को सींचने वाले परिवार को देशद्रोही कहना असली देशद्रोह-डा0 अखिलेश सिंह

पटना:यह देश का दुर्भाग्य है कि स्व0 राजीव गांधी जैसे भारत रत्न के परिवार पर नरेन्द्र मोदी और पूरा संघ कुनवा तरह-तरह का लांछन लगा रहा है और हर तरह से अपमानित करने की कोशिश कर रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि जब भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी एक गंभीर बिमारी से जुझ रहे थे और उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे तब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संयुक्त राष्ट्र महासंघ के शिष्ट मंडल में वाजपेयी जी को शामिल कर सरकारी खर्चे पर उन्हें अमेरिका भेजा, ताकि उनका इलाज हो सके। शिष्ट मंडल भारत लौट आया था मगर वाजपेयी जी अपना पूरा इलाज सरकारी खर्चे पर करवाने के बाद भारत लौटे थे। डा0 सिंह ने कहा कि हैरानी होती है कि ऐसे व्यक्ति के परिवार के खिलाफ अटल जी के शिष्य होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी कैसे आग उगलते हैं। किस तरह उस परिवार को प्रताड़ित करने का षडयंत्र मोदी के इशारे पर चल रहा है। जिस आदमी ने इस देश की भूमि को अपने लहू से सींचकर आबाद किया हो उसके परिवार को देशद्रोही कहना कैसा राष्ट्रवाद है। वास्तव में यही असली देशद्रोह है।

 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज यह बात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी की 79 वीं जयंती के अवसर पर कहीं। इस मौके पर दिल्ली से भेजे अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव गांधी जैसे स्वच्छ, शालीन, सज्जन और दूरदर्शी प्रधानमंत्री इस देश को मिलना अब मुशकिल है। दूरसंचार के क्षेत्र में एवं कम्प्यूटर के द्वारा काम काज की संस्कृति में क्रांतिकारी बदलाव लाकर राष्ट्रीय जीवन की पूरी सूरत बदलने वाले व्यक्ति थे। टेकनाॅजिकल क्रांति का उनका वीजन बेजौड़ था।

 

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्व0 गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल दी।

 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, काग्रेस विधान परिषद दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास,अजय कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, नरेन्द्र कुमार, श्रीमती ज्योति, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रमोद कुमार सिंह, आनन्द माधव, लाल बाबू लाल, मुन्ना शाही, आलोक हर्ष, राजेश कुमार सिन्हा, प्रवीण सिंह कुशवाहा, राज कुमार राजन, कपिलदेव प्रसाद यादव, असितनाथ तिवारी, डा0 संजय यादव, अमरेन्द्र सिंह, कुमार आशीष, राज किशोर सिंह, शिव प्रकाश गरीब दास,चुन्नू सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, मिन्नत रहमानी, संजय कुमार पाण्डेय, कैलाश पाल, अनुराग चंदन, सिद्धार्थ ़क्षत्रिय, शंकर स्वरूप, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, संतोष कुमार श्रीवास्तव, वसी अख्तर, धनंजय शर्मा, अखिलेशवर सिंह, उमेश कुमार राम, गुरूदयाल सिंह, सुधा मिश्रा, उर्मिला सिंह नीलू, शरीफ रंगरेज, वैद्यनाथ शर्मा, विश्वनाथ बैठा, मो0 शाहनवाज, अजित कुमार शुक्ला, पुरूषोत्तम मिश्रा, जय प्रकाश चैधरी, मृणाल अनामय, सुनील कुमार सिंह, प्रदुम्न यादव, राजेन्द्र चैधरी, रवि गोल्डन, अविनाश प्रसाद सिंह, मंजीत आनन्द साहू, राजेश कुमार मिश्रा, असफर अहमद,विशाल रंजन झा, निधि पांडे सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

सहरसा: बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री-मेयर का घेराव कर आक्रोश व्यक्त किया

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

द प्लूरल्स पार्टी ने बिहार और केंद्र में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर उठाई आवाज

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में जल्द ही 1302 नए पेट्रोल पंप खुलेंगे

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: ट्रंप के ‘अच्छे दोस्त’ अब शायद गले नहीं लगाना चाहते

दिवगंत पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री ने जदयू का थामा दामन

Nationalist Bharat Bureau

अरवल में गिरीराज सिंह का हमला – “महागठबंधन बिना दूल्हे की बारात, तेजस्वी बनना चाहते हैं हथुआ महाराज”

Nationalist Bharat Bureau

वीर बाल दिवस पे पीएम नरेन्द्र मोदी ने कही यह बडी बात

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का नाव से किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment