Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा में तीन लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना के विरोध में राजद विधायक के नेतृत्व में प्रतिकार मार्च

कहा : घटना अत्यंत ही खेदजनक और अमानुषिक है।यह मिथिलांचल जैसे सभ्य समाज के माथे कलंक का धब्बा है। घटना बर्बर आदिमयुग की बर्बरता की याद दिलाती है। यह बिहार में “न्याय के साथ विकास” के दावे और  सुशासन और कानून व्यवस्था की पोल-पट्टी खोलने वाली है।मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए मुआवजे की मांग

 

पटना/दरभंगा:यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र,दरभंगा में गत दिनों भू माफियाओं द्वारा सरेआम तीन लोगों के घर तोड़े जाने और जिंदा जलाने की घटना के विरोध में शिवहर विधायक चेतन आनंद मंगल को दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने “फ्रेंड्स ऑफ आनंद” के तत्वावधान पूर्व निर्धारित “प्रतिकार मार्च” में हिस्सा लिया। मार्च में बड़ी संख्या में फ्रेंड्स ऑफ आनंद और आरजेडी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मृतक पिंकी झा के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद’ द्वारा आयोजित ‘प्रेस वार्ता’ में कहा कि घटना अत्यंत ही खेदजनक और अमानुषिक है।यह मिथिलांचल जैसे सभ्य समाज के माथे कलंक का धब्बा है। घटना बर्बर आदिमयुग की बर्बरता की याद दिलाती है। यह बिहार में “न्याय के साथ विकास” के दावे और राज्य में सुशासन और कानून व्यवस्था की पोल-पट्टी खोलने वाली है। घटना यह बतलाने के लिए काफ़ी है कि प्रदेश में भू माफियाओं और शराब माफियाओं की समानांतर सरकारें चल रही हैं एवं एनडीए शासन में ऐसे तत्वों का मिजाज़ आज सातवें आसमान पर है।यूनिवर्सिटी थाना से कुछ ही फासले पर घटी यह लोमहर्षक घटना पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ी करती है। और यह बताने के लिए काफी है कि बगैर स्थानीय पुलिस की मिली-भगत से इस तरह का जघन्य कांड नामुमकिन है।

प्रतिकार मार्च में शामिल फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ता

उन्होंने घटना की न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ़ शीघ्र तथा सख़्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए मुआवजे की भी मांग उठाई।श्री चेतन ने कहा कि समय रहते अगर उपरोक्त मांगों की दिशा में शीघ्र समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो “फ्रेंड्स ऑफ आनंद” आरजेडी और वाम दलों के साथ सड़क से सदन तक निर्णायक आंदोलन करेगा।

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

नरेंद्र मोदी सबसे अधिक जनसंपर्क करने वाले प्रधानमंत्री: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

अमृतकाल में हमें भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऊचाईयों तक ले जाना है:PM मोदी

Nationalist Bharat Bureau

Ratan Tata: रतन टाटा ने तबीयत बिगड़ने की खबर को अफवाह बताया, बोले- दावें निराधार हैं

Nationalist Bharat Bureau

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

Nationalist Bharat Bureau

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी, पाक नौसेना सीमित रहने को मजबूर: नौसेना प्रमुख

मछुआ समितियों में अब खुलेगा कॉमन सर्विस सेंटर,मछुआरों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा सीएससी:हरि सहनी

एक करोना जिसने दर्जनों मिथक धराशायी कर दिए

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment