Nationalist Bharat
Other

शिवहर विधानसभा के लिए मोहम्मद शरफ़ुद्दीन ने नामांकन दाख़िल किया

नामांकन के पश्चात विधायक मोहम्मद शरफुद्दीन ने अपने सम्बोधन में नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और जनता से एक बार फिर आशीर्वाद मांगा

 

शिवहर:विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में एनडीए
समर्थित जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार और शिवहर विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक मुहम्मद शरफुद्दीन ने बुधवार को शिवहर अनुमंडल कार्यालय पहुँच के एसडीओ मोहम्मद इश्तेयाक अली अंसारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के पश्चात विधायक मोहम्मद शरफुद्दीन ने अपने सम्बोधन में नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और जनता से एक बार फिर आशीर्वाद मांगा।उन्होंने कहा कि आज बिहार में चौतरफा विकास हुआ है,नीतीश कुमार जात पात,धर्म मज़हब,ऊंच नीच देखे बगैर बिहार को विकास के मार्ग पर लेजाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।आज हर घर में बिजली,पानी की व्यवस्था है।सड़कें हैं,सुरक्षा का माहौल है।ऐसे में मैं मतदाताओं से अपील करता हूँ कि फिर मुझे मौका देकर नीतीश के हाथों को मजबूत कर ताकि जो कुछ विकास का काम अधूरा रह गया है उसे पूरा किया जा सके।इस मौका पर भाजपा जिलाध्यक्ष और NDA गठबंधन के वरीय नेता मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में राज्य की जिन 94 सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव होने हैं उनमें शिवहर भी शामिल है।यहां नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि सोलह अक्टूबर है। 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। गौरतलब है कि मोहम्मद शरफुद्दीन इस सीट से जेडीयू के विधानसभा सदस्य हैं जिन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की उम्मीदवार लवली आनंद को हराया था और लगातार दूसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। मोहम्मद शरफुद्दीन को जनता दल यूनाइटेड ने तीसरी बार नामित किया है।

वो पांच झूठ जो हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्ल फ्रेंड से बोलता है

” बाप ने भी कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा था आज बेटे ने भी वही दोहराया “

Nationalist Bharat Bureau

इन राशि की लड़कियां बहुत जल्दी होती हैं गुस्सा

रीगा चीनी मिल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार की माहेनूर अपहरण, गैंगरेप व हत्या मामले के दोषियों को कड़ी सजा मिले: महबूब आलम

अवैध यूनिपोल पर पटना नगर निगम की सख्ती, कंकड़बाग में तीन यूनिपोल हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

युवाओं की यू अग्निपरीक्षा मत लीजिए प्रधानमंत्री जी :राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

निजी विद्यालयों के व्यावसायिक वाहनो के कर माफ़ी का प्राइवट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने किया स्वागत,राज्य सरकार को कहा साधुवाद

स्वामी विवेकानंद को समर्पित जिला स्तरीय युवा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

cradmin

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी ने सत्येंद्र जैन से जुड़ी कंपनियों की ₹7.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment