Nationalist Bharat
Other

राहुल के सवाल पर मंत्री हुए असहज,प्रियंका की पेंटिंग का उठाया मामला

 

राहुल गाँधी ने पूछा कि सरकार बताए कि सबसे बड़े 50 विलफुल डिफॉल्टर का नाम बताएं। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि जिन लोगों ने हिंदुस्तान के बैंकों से चोरी की है उन्हें मैं पकड़-पकड़कर लाउंगा। मैंने उनसे पूछा है कि वह 50 ऐसे लोगों के नाम बताएं लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। मैं यह जानना चाहता हूं। 

 

नई दिल्ली:लोकसभा के जारी सत्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के सवाल पर हंगामा मच गया।प्रश्नकाल के दौरान राहुल ने बैड लोन को लेकर सवाल पूछा।उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। बैंकों को लूटने वालों पर कार्रवाई हो। सरकार बताए कि सबसे बड़े 50 विलफुल डिफॉल्टर का नाम बताएं। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि जिन लोगों ने हिंदुस्तान के बैंकों से चोरी की है उन्हें मैं पकड़-पकड़कर लाउंगा। मैंने उनसे पूछा है कि वह 50 ऐसे लोगों के नाम बताएं लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। मैं यह जानना चाहता हूं। जिसका जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ’20 लाख से ज्यादा वाले विलफुल डिफॉल्टर की जानकारी सीआईसी वेबसाइट पर दी जाती है। इसमें छुपाने की कोई बात नहीं है। मैं सभी के नाम सदन पटल पर रखने और बताने के लिए तैयार हूं। इन सभी लोगों ने कांग्रेस सरकार के दौरान पैसे लिए थे। सदन के वरिष्ठ सदस्य द्वारा पूछा गया यह सवाल दिखाता है कि उन्हें इस विषय की समझ नहीं है।’ इस दौरान उन्होंने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर द्वारा प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदने को लेकर भी कटाक्ष किया। जिसपर सदन में हंगामा होने लगा।सवाल पूछने के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने विलफुल डिफॉल्टर्स के नाम को लेकर एक साधारण सा सवाल पूछा था लेकिन मुझे इसका स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ कि लोकसभा अध्यक्ष ने मुझे एक दूसरा प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं दी, जो कि संसद के सदस्य के रूप में मेरा अधिकार है।’

लोग हर युग में लड़ते-मरते हैं,उन्हें रोकने के लिए गांधी कभी-कभी पैदा होते हैं

शशिरंजन यादव बनाये गए पटना टाउन कांग्रेस अध्यक्ष

गर्मी का कहर और जल संकट के कारण 12 पत्नियों ने छोड़ा अपने पतियों का घर

श्रीलंका में विफल संयुक्त राष्ट्र

Nationalist Bharat Bureau

शाहरुख और सलमान जहां खड़े हो जाते हैं वहीं हज़ारों चाहने वालों का जमघट लग जाता है

Nationalist Bharat Bureau

कलाकारों की पार्टी को बिहार की जनता करे सम्मान:साहिल सन्नी

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर सियासी बयानबाजी तेज, भूपेश बघेल ने केंद्र पर कसा तंज

दानापुर–जयनगर और राजेंद्र नगर–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी

सम्मानित किए गए शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

अमेरिका में अब भालू भी लड़ने लगे

Leave a Comment