Nationalist Bharat
Other

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने किया केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर सुतिहारा का निरीक्षण

 

सांसद ने विद्यालय के आधारभूत संरचना के विकास तथा उसके रख – रखाव की प्रसंशा की,प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार को दी बधाई,पठन – पाठन के लिए विद्यालय को मील का पत्थर बताया

सीतामढ़ी। सांसद सुनील कुमार पिंटू ने मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय ,जवाहरनगर का निरीक्षण किया | विद्यालय में उनका स्वागत  प्राचार्य  नरेश बाबु अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ तथा शॉल ओढा कर किया । सांसद  विद्यालय मे चल रही कक्षा का  निरिक्षण किया और वो कक्षा में सामाजिक दूरी तथा कोरोना से बचाव के अन्य उपायों से संतुष्ट नजर आए। विद्यालय के आधारभूत संरचना के विकास तथा उसके रख – रखाव की उन्होने भुरि – भूरि प्रसंशा की तथा प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार को इसके लिए बधाई दिया । पठन – पाठन के लिए उन्होने विद्यालय को मील का पत्थर बताया । सूतिहारा और अन्य गांव की जनता ने सांसद से केंद्रीय विधालय का एक सेक्शन बढाने की मांग की। जिससे हमारे बच्चों का नामांकन ज्यादह से ज्यादह हो जाता। इस पर एमपी साहब ने ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि हम मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। इस स्कूल को दो सेक्शन से तीन सेक्शन में बदल दिया जाएगा। एमपी साहब ने यह भी बताया  कि स्कूल में प्रयाप्त भूमि है । कक्ष रूम बन जाता तो दो सेक्शन से तीन सेक्शन हो जाएगा। मौके पर एम के मिश्र, पप्पू कुमार, संजीव कुमार, रिजवाना, प्रभात कुमार, अब्दुल ताजिर, उमा शंकर प्रसाद, मानस कुमार, इंद्रदीत कुमार, डॉ आर एस मिश्रा, सतीश कुमार, मोर्या, गौरी मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

बिहार में प्रवासियों को क्वारेंटाइन करने का कागज़ी खेल,आम आदमी पार्टी ने उठाया सवाल

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

किस मज़दूर की बात करते हैं?

शाहरुख और सलमान जहां खड़े हो जाते हैं वहीं हज़ारों चाहने वालों का जमघट लग जाता है

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: सबवे आईजीआई टर्मिनल 1 को घरेलू हवाई अड्डे के लिए मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AIMIM नेता फारुख रज़ा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

समाचार पत्र में न्यूज़ प्रकाशित करने पर पत्रकार पर कांता से जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

138वी जयंती के अवसर पर याद किए गए बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस।जानिए कौन थे मोहम्मद यूनुस

Nationalist Bharat Bureau

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment