Nationalist Bharat
Other

नीतीश सरकार का बजट पुरानी बोतल में नया लेवल चिपकाने जैसा:भाई अरुण कुमार

पटना:राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता सह विधायक भाई वीरेन्द्र एवंप्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार ने बिहार सरकार के द्वारा पेश बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सरकार ने पिछले बजट का 40 प्रतिशत हीं राशि खर्च कर पायी है और जो नया बजट पेश किया गया है वह पुराने बजट को ही नया रूप देने का काम किया है, जिसे कहा जा सकता है कि पुराने बोतल में नया लेवल चिपकाया गया है। सरकार ने पिछले बजट के विभिन्न प्रावधानों में दी गई राशियों में कटौती कर नई योजना बनाने का काम किया है। जिससे उन सभी लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा जितना मिलना चाहिए था।क्योंकि सभी योजनाओं की राशि में कटौती कर दी गई है। प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा सुधार के लिए कोई ब्लू प्रिंट तैयार नहीं किया गया है और सीधे-सीधे उच्चतर शिक्षा के लिए नए विश्वविद्यालय की बात कही गई है।बिहार के अस्पतालों के सुधार के लिए भी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है। बजट में कहा गया है कि पांच साल में 19 लाख रोजगार दिया जायेगा परन्तु कैसे इसका ब्लू प्रिंट भी सरकार के पास नहीं है। वहीं केन्द्र सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि भी घटा दी गई है। आम जनता को यह आशा थी कि राज्य सरकार अपना वैट पेट्रोलियम पदार्थों पर कम करके बिहार की जनता को राहत देने का काम करेगी परन्तु यह भी संभव नहीं हुआ और बिहार की जनता निराश हो गई।यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों एवं आम जनता के लिए निराशाजनक बजट है।

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

पुलिस वाले ने ऐसा काम किया कि हर जगह हो रही तारीफ़

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शह और मात का खेल शुरू

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

करोना से जंग:एक दिन के उपवास पर पूर्व सांसद पप्पू यादव

Nationalist Bharat Bureau

उधना दरवाजा में एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

cradmin

नीट यूजी 2023(NEET UG 2023) का रिजल्ट जारी, उत्तर प्रदेश टॉप पर

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को होगी लोक अदालत का अधिकतम लाभ आम लोगों को – सीजेएम अमरीश कुमार

cradmin

A Trip to Italy in 2025: A Journey Through Time, Culture, and Cuisine

Nationalist Bharat Bureau

यू मिस्ड ए कॉल फ्रॉम विनोद दुआ…!

Leave a Comment