Nationalist Bharat
Other

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का जाना तय : लालू प्रसाद यादव

जोपालगंज : आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का देश से जाना तय है। आई.एन.डी. आई.ए. ने बैठक कर भाजपा को हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव में हम रहेंगे। भाजपा का जाना तय है। इस बार झंडा हमलोग फहराने का कार्य करेंगे। आपस में बैठक कर सभी ङ्क्षबदुओं पर चर्चा लगातार चर्चा चल रही है। उक्त बातें गोपालगंज स्थित परिसदन में पहुंचे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहीं। वे करीब तीन साल के बाद अपनी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ अपना गृह जिला पहुंचे थे।

बकौल लालू प्रसाद यादव, हम जमानत पर बाहर निकले हैं। कोई जबरदस्ती थोड़े ही निकले है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी आई.एन.डी.आई.ए. के लोग बैठक कर सभी ङ्क्षबदुओं पर चर्चा कर चुके हैं। अन्य बातें भी लगातार हो रही हैं। आने वाले दिनों में पूरे देश से भाजपा को हटाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काफी दिनों के बाद गोपालगंज आया हूं। बीमारी से उबरने के बाद आया हूं। अपने गांव फुलवरिया जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही अपने ससुराल जाकर वहां भी पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने प्रेसवार्ता में अपनी बेटी रोहणी आचार्य के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि सिगांपुर में मेरी बेटी रोहणी आचार्य रहती है। उसने मुझे जीवनदान दिया है। अपनी जान की परवाह किए बिना ही उसने अपनी किडनी मुझे दिया। तीन माह तक वहां रहने के बाद वापस पटना आया। अब चिकित्सक की सलाह के अनुसार मीट, मछली व मिठाई खाना बंद कर दिया है। इसके पूर्व गोपालगंज पहुंचने के बाद उन्होंने अपने पार्टी के विधायक व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

नए परिसदन में प्रवेश करने के बाद निकल गए लालू व राबड़ी
गोपालगंज पहुंचने के बाद लालू प्रसाद की गाड़ी सीधे परिसदन के नए भवन में पहुंची। यहां लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ नए परिसदन में पहुंचने के साथ ही वहां पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होने के बाद पुराने वाले भवन में पहुंच गए। यहां लालू यादव एक कमरे में जाकर ठहर गए। वहीं, राबड़ी देवी भी उनके साथ ठहरीं।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से ई संबन्धन पोर्टल में आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बाबू कुंवर सिंह ने कभी समझौता नहीं किया:मोदी

फवाद की ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ विरोध के बीच 30 तारीख को रिलीज होगी

Nationalist Bharat Bureau

अब नवजात बच्चों का भी बन सकता है आधार कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

करंदलाजे करेंगी कासरगोड में 25 वें विश्व नारियल दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

रोहिणी के अपमान पर तेजप्रताप का कड़ा वार, कहा—भयावह होगा परिणाम

Nationalist Bharat Bureau

पेंशनधारकों के सत्यापन शिविर का गरिमा देवी सिकारिया ने किया उद्घाटन

कोरोना काल में अपनी जान गँवाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को किया गया याद

दिल्ली कांड में मरी अंजलि के परिवार की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, NGO ने की आर्थिक मदद

cradmin

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment