Nationalist Bharat
विविध

NDTV का रीजनल न्यूज चैनल ‘NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़’ लॉन्च

नयी दिल्ली :प्रणव रॉय के अलग होने के बाद NDTV नए प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में NDTV ने रीजनल न्यूज चैनल की दिशा में अब अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में NDTV अपने भरोसी की विरासत को लेकर अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पहुंच गया और ‘NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़’ नाम से एक रीजनल चैनल लॉन्च किया। 21 अगस्त की सुबह 10 बजे भोपाल में NDTV के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया ने इसे लॉन्च किया।

ख़बरों के अनुसार ‘NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़’ इन दोनों राज्यों में आने वाले चुनावों की सटीक और निष्पक्ष खबरें और एनालिसिस दिखाएगा। चैनल के मुताबिक, खबरें लोकल होंगी, लेकिन अंदाज एकदम ग्लोबल होगा और पूरा फोकस ग्राउंड रिपोर्ट पर होगा। लिहाजा, इसके लिए दोनों राज्यों के चप्पे-चप्पे पर संवाददाता तैनात किए गए हैं। इन खबरों को बनाने वाली टीम यंग है, टेक्नोलॉजी एकदम मॉडर्न है, खबरें हर वर्ग और समुदाय की होंगी और इन्हें बनाने वाले भी हर वर्ग और समुदाय से होंगे, यानी खबरों में डायवर्सिटी होगी और टीम इन्क्लूसिव होगी। NDTV के मुताबिक, पूरी कोशिश होगी कि हम एक ऐसा न्यूज चैनल बनें, जो आपकी उम्मीदों को पूरा करे, आपकी उम्मीद पर खरा उतरे, आपकी उम्मीद बने।

NDTV के रीजनल चैनल ‘NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक रहा है। छत्तीसगढ़ का हर वर्ग आज महसूस करता है कि यह हमारा अपना राज्य है। छत्तीसगढ़ के आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में हमने मिलकर काम किया. छत्तीसगढ़ की अस्मिता और धरोहर को संजोने संजोने का भी काम किया। इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने इस रीजनल चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर NDTV की टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, क्षेत्रीय चैनल के माध्यम से नई शुरुआत के लिए NDTV की पूरी टीम को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।जनआकांक्षाओं, जनसमस्याओं, जनप्रश्नवाचकों सहित जनसरोकार से जुड़े हर सवाल को बल मिले, ऐसी आशा करता हूं। बधाई।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी ‘NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा, मैं एनडीटीवी छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश लॉन्चिंग के अवसर पर बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं, बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि छत्तीसगढ़ की कला, छत्तीसगढ़ के संस्कृति, छत्तीसगढ़ की राजनीति छत्तीसगढ़ के विकास के उन गाथाओं को और छत्तीसगढ़ देश के सामने हम किस तरह प्रस्तुत करना चाहते हैं, इस पर एनडीटीवी की सार्थक भूमिका रहे और निश्चित रूप से जो हमारा अनुभव है इस पर आप सफल हो यह हमारी शुभकामनाएं हैं।

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

लांस नायक सरदार दर्शन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भलवान में बेटियों का लोहड़ी पर्व मनाया गया

cradmin

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

सेना में 4 साल की भर्ती का नियम नेताओं और उनके बेटों पर लागू होना चाहिए:आशुतोष कुमार

Nationalist Bharat Bureau

इंदौर में पीएम मोदी के काफले से पहले एम्बुलेन्स को सूझबुछ के साथ दिया रास्ता

cradmin

Ganga Vilas: काशी से शुरू होगी दुनिया की सबसे लंबी और रोमांचक रिवर क्रूज यात्रा,बिहार के बक्सर और पटना से होकर गुज़रेगी

Nationalist Bharat Bureau

पति मनुष्य से मिलता-जुलता एक प्राणी है !

Brain Cancer: कैंसर कोशिकाओं से ब्रेन कैंसर का इलाज! मरीजों के जीवन में रोशनी ला रहा नया शोध?

cradmin

Leave a Comment