Nationalist Bharat
Otherनौकरी का अवसरविविधशिक्षा

सेना में 4 साल की भर्ती का नियम नेताओं और उनके बेटों पर लागू होना चाहिए:आशुतोष कुमार

पटना:केंद्र सरकार की अग्नि वीर योजना का विरोध अब व्यापक रूप लेने लगा है।सेना भर्ती की तैयारी में लगे युवा  सरकार के इस फैसले का भारी विरोध   कर रहे हैं ।युवाओं का कहना है  कि सरकार के इस फैसले से उनकी उम्मीदें धराशायी हो गई है, क्योंकि युवा उत्साह के साथ सेना भर्ती की तैयारी में जुटे थे, ताकि सेना में भर्ती होकर वे लोग देश सेवा कर सके. उनको स्थाई नौकरी भी मिल सके।इस बीच भूमिहार ब्राह्मण सेना के आशुतोष कुमार ने भी हमला बोला है।उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार यदि सेना में चार साल के लिए भर्ती वाले नियम को इजराइल मॉडल के रूप में देखती है तो सबसे पहले यह नियम देश के नेताओं और उनके बेटों पर लागू होना चाहिए।सरकार यह कानून बनाए की इस देश में चुनाव वही लड़ सकता है जो भारतीय सेना में कम से कम चार वर्ष सेवा दे चुका हो और हर नेता का बेटा यदि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ है तो उसे भी सेना में चार वर्ष के लिए सेवा देना अनिवार्य होगा।

इससे पहले भी आशुतोष कुमार ने अपने लंबे चौड़े फेसबुक पोस्ट में सरकार के फैसले पर विरोध किया था और नौजवानों से अपनी लड़ाई लड़ने की अपील की थी।उन्होंने लिखा था कि विगत चार वर्षों से सेना भर्ती की तैयारी में जुटे देश के उन नौजवानों के प्रति मेरी सहानुभूति है जो बस इस इंतजार में हर रोज परिश्रम कर अपना पसीना बहा रहे हैं की शायद इस वर्ष सेना की बहाली निकलेगी और हमारा भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना पूरा होगा, लेकिन सरकार है की कान में तेल डाल कर सोई है। इसे देश के उन नौजवानों की कोई चिंता नहीं जिनकी उम्रसीमा भी अब लगभग समाप्ति के कगार पर है। विगत चार वर्षों में एक भी सेना भर्ती नहीं निकालने वाली सरकार अब एक नया शिगूफा लेकर आई है ” चार वर्षों के लिए सेना में नौकरी”…जरा विचार कीजिए जो लड़के पिछले तीन वर्षों तक कठिन परिश्रम कर के NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट हासिल किए हैं ताकि वे आसानी से सेना में भर्ती हो सकें और अपने बूढ़े मां-बाप और परिवार की जिम्मेदारी निभा सकें। अब उन्हें कहा जाए की आपको नौकरी मिलेगी लेकिन केवल चार वर्षों के लिए तो बताइए उन नौजवानों पर क्या गुजरेगी।

आशुतोष कुमार ने कहा कि यह निकम्मी और सत्ता लोलुप्त सरकार हमारे देश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ कर रही है, इनका भविष्य चौपट कर रही है। देश की वर्तमान सरकार को नौकरी, रोजगार, भ्रष्टाचार, अपराध और जनता की मूलभूत सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है। इसे बस सांप्रदायिक दंगे करवा कर किसी भी सूरत में सत्ता में बने रहना है। देश के नौजवानों शंखनाद करो, जंग छेड़ दो इस निकम्मी सरकार के खिलाफ। कोई आगे आए या ना आए लेकिन हम आपके लिए सड़कों पर उतरेंगे और जरूर उतरेंगे।बेरोजगारी के विरुद्ध व्यापक स्तर पर आंदोलन की तैयारी में लग जाएं।जय हिन्द.. जय हिंद की सेना।

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

परमहंस जनता पुस्तकालय दहिया में नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग में नामांकन शुरू

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

भारत में 5G मोबाइल फोन जो इस समय ट्रेंडिंग में है

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार के निशाने पर आए राजद सांसद ए डी सिंह

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

बाकी सब छोड़ो पहले ये बताओ तुम तिहाड़ जेल क्यों गए थे!

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस नेत्री ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द

युवाओं के पास एयरपोर्ट में नौकरी का मौका, 400 पदों के लिए निकली भर्ती

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का जाना तय : लालू प्रसाद यादव

Leave a Comment