Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

18 जून को 100 बरस की हो जाएंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता

प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा, ‘हीराबा का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था. वह 18 जून 2022 को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर जाएंगी.’

 

गाँधी नगर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन मोदी(Hiraben Modi)18 जून को 100 साल की हो जाएंगी. इस मौके पर पीएम मोदी भी अपनी मां से मिलने जा सकते हैं. इस बीच गुजरात के गांधीनगर में एक सड़क का नाम पीएम मोदी की मां के नाम पर ‘पूज्य हीराबा मार्ग’ (Poojya Hiraba Road) रखा जाएगा.पीएम मोदी गुजरात के अपने दौरों पर अक्सर अपनी मां का आशीर्वाद लेने जाते रहते हैं. गांधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने इस बारे में बुधवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की. इसमें कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन 100 साल की हो रही हैं. गुजरात की राजधानी के लोगों की मांग और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रायसन पेट्रोल पंप से 80 मीटर आगे तक की सड़क का नाम ‘पूज्य हीराबा मार्ग’ रखने का फैसला लिया गया है.’ 80 मीटर की सड़क का नाम होगा ‘पूज्य हीराबा मार्ग’ ।

 

इस आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हीराबेन के नाम को हमेशा जीवित रखने और आने वाली पीढ़ियों को त्याग, तपस्या, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ सिखाने के उद्देश्य से 80 मीटर की सड़क का नाम बदलने का फैसला हुआ है. नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन 18 जून को 100 साल की हो जाएंगी. यह जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को दी. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात आएंगे. संभावना है कि वह अपनी मां से मिलने भी जा सकते हैं. हीराबेन के परिवार ने बताया कि नरेंद्र मोदी की मां की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए उनके गृहनगर वडनगर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे. प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा, ‘हीराबा का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था. वह 18 जून 2022 को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर जाएंगी.’

लालू के ऐलान से बढ़ी सियासी गर्मी

लखीमपुर मामला: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र की जमानत रद

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई

आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में जीत,पटना में जश्न,कार्यकर्ताओं ने बाँटे लड्डू

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का बढ़ा हुआ किराया आज से लागू 

cradmin

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

CoronaVirus:कोरोना वायरस से चीन के हालात बिगड़े,भारत सतर्क

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री प्रचारमंत्री बन गए हैं,त्रिपुरा जल रहा है,PM ख़ामोश:बघेल

राज्य के 20 प्रतिशत थानों की “थानेदार” होंगी महिलाएं

बंगाल में बनेगा महाकाल मंदिर_ममता बनर्जी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment