Nationalist Bharat
विविध

लांस नायक सरदार दर्शन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भलवान में बेटियों का लोहड़ी पर्व मनाया गया

लांस नायक सरदार दर्शन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भलवान में बेटियों का लोहड़ी पर्व मनाया गया

जिला प्रशासन संगरूर ने लांस नायक सरदार दर्शन सिंह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भालवान तहसील धूरी में धीया दी लोहड़ी’ के नाम से राज्य स्तरीय समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की धर्म पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर , कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर व एल एल ए संगरूर नरिन्दर कौर भराज विशेष रूप से यहां पहुंचे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और शिक्षा व खेल में बडिया प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब की लड़कियों को आगे लाना है।अविवाहित लड़कियों के लिए मंत्री की सरकार जल्द ही कुछ योजनाएं लेकर आ रही है और इस के तहत धुरी मे नव जन्मी लड़कियों की लोहड़ी का समाप्ति समारोह भी करवाया गया।इस मौके पर विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि मैं पंजाब की एक बेटी होने के नाते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहुत आभारी हूं, जो नवजात बच्चियों के लिए इस तरह के समारोह करा रहे हैं उन्होंने कहा के बेटियों को गर्भ में नहीं मारना चाहिए। ये बेटियां बड़ी होकर देश का नाम रोशन करती हैं। इस मौके पर गुरमेल सिंह घरचों, अशोक कुमार सिंगला लाखखा चेयरमैन गौ सेवा आयोग पंजाब सरकार, सरदार ओंकार सिंह सिद्धू ओ एस डी मुख्यमंत्री पंजाब, जिला प्रशासनिक अधिकारी, डी सी संगरूर जतिंदर जोरवाल, पुलिस प्रमुख श्री सुरिंदर लांबा और आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहे।

पटना से किफायती उमराह पैकेज की घोषणा: मिजान हज एंड उमराह पैकेजेस ने लॉन्च किया आकर्षक ऑफर

Nationalist Bharat Bureau

रामप्रसाद बिस्मिल:जन्मदिन पर विशेष

Nationalist Bharat Bureau

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

बुखार और सर्दी-जुकाम: कारण, बचाव और उपचार

Nationalist Bharat Bureau

Abhishek Aishwarya Love News : शादी के कई साल बाद ऐश्वर्या ने किया खुलासा, अभिषेक मेरे क्रश नहीं थे

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

जीविका दीदियों द्वारा संचालित बिहार के प्रथम जैविक सेनेटरी पैड उत्पादन इकाई का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

TMC सांसद नुसरत ने पार की हद, बिकिनी में शेयर की तस्वीरें

Nationalist Bharat Bureau