Nationalist Bharat
विविध

पूर्व मुखिया ने वोट नहीं मिलने पर तोड़ी सड़क, ग्रामीणों ने DM से की कार्रवाई की मांग

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के लगरू मई पंचायत में एक पूर्व मुखिया ने चुनाव में वोट नहीं मिलने के कारण नाराज होकर सरकारी खर्च से बनी सड़क को तोड़ दिया। इस घटना से कई गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर पूर्व मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पूर्व मुखिया, नागेंद्र यादव उर्फ छोटन यादव, ने सिबल बिगहा गांव में सड़क का निर्माण कराया था। पंचायत चुनाव में हारने के बाद जब वर्तमान मुखिया बिहारी यादव ने उस सड़क का पुनर्निर्माण करने का प्रयास किया, तो पूर्व मुखिया और उनके समर्थकों ने ट्रैक्टर से हल चलाकर सड़क को तोड़ दिया। गांववालों का कहना है कि पूर्व मुखिया ने गुस्से में यह कदम उठाया क्योंकि उन्होंने उसे चुनाव में वोट नहीं दिया।

सड़क टूटने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने DM कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को बताया और पूर्व मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व मुखिया अक्सर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहता है, और अब उनकी आवाजाही को बाधित कर रहा है।इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री ने कहा कि मामला गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है। पूर्व मुखिया का कहना है कि सड़क उनकी निजी जमीन पर बनी थी, लेकिन ग्रामीण इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला मानते हैं।

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बाढ़ से त्रस्त, नीतीश कुमार 2025 के चुनाव में मस्त

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का कहर

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली महिला बनी डिप्टी मेयर

Nationalist Bharat Bureau

बहुओं के लिए संदेश,आज जो बोओगे कल वही काटोगे

मध्यप्रदेश में ठंड की वजह से ईन शहरो में हुई लोगो की मौत

cradmin

बिहार सरस मेला के प्रति लोगों के रुझान में निरंतर वृद्धि,बना आकर्षण का केंद्र

Nationalist Bharat Bureau

Aruna Asaf Ali:’अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा देकर अंग्रेजों की नींद हराम करने वाली महान लेडी

Leave a Comment