Nationalist Bharat
विविध

Bihar Weather:आने वाले दिनों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है

पटना: बिहार में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। घने कोहरे के कारण 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।पटना IMD के अनुसार, दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय घना कोहरा, दिन में धूप और शाम को कनकनी, ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। इस बदले मौसम को देखते हुए बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी किए गए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। 22 नवंबर तक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

17 नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, किशनगंज, सुपौल और अररिया में बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार जिलों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को भी बिहार में सर्द पछुआ हवा चलेगी। अगले पांच दिनों तक हवा की गति तेज रहने की संभावना है। इसके कारण आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

हिना खान का ये दिलकश अंदाज बना रहा है फैन्स को दीवाना

Nationalist Bharat Bureau

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

क्या नेपाल बहुत जल्द आजाद होगया? यहाँ जानते हैं ।

cradmin

सेब-संतरे पर क्‍यों लगे होते हैं स्‍टीकर

उर्दू की मशहूर शायरा ज़ीनत शेख समेत कई लोग ‘साहित्य और समाज सेवा सम्मान-2026’ से सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला धरोहरों को बचाने एवं पुनर्जीवित करने का प्लेटफार्म और माध्यम बना

Nationalist Bharat Bureau

Railway Business Idea: सिर्फ 40 हजार लगाकर रेलवे के साथ शुरू करें अपना बिजनेस, कमाई इतनी आपने सोची नहीं होगी

Nationalist Bharat Bureau

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

बिहार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने युवा स्टार्टअप संस्थापकों से की मुलाकात, नवोन्मेषी विचारों पर चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

रिसोर्ट में विवाह क्या नई सामाजिक बीमारी है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment