Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

पटना : राज्य में प्लस पोलियो अभियान शुरू

पटना : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि हमारा देश पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित हो चुका है। वर्तमान में हमारे दो पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो वायरस का संक्रमण जारी है। इसके मद्देनजर राज्य में आज से 21 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। यदि विश्व में कहीं भी पोलियो के संक्रमण का खतरा बना रहेगा, उस प्रभाव से राज्य में भी पोलियो के वायरस आने का खतरा बना रहेगा। इस खतरे से बचाव के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पोलियो अभियान का संचालन तथा नियमित टीकाकरण के आच्छादन को शत- प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाना आवश्यक है।
मंत्री पांडेय ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक कर संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया था। अभियान के पूर्व सभी स्तर पर कार्यरत टीकाकर्मियों एवं पर्यवेक्षकों का शत- प्रतिशत प्रशिक्षण भी पूर्ण किया जा चुका है। सभी दल कर्मियों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो इसके लिए संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्य ट्रांजिट स्थलों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक चौराहों से गुजरने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके साथ ही दूर -दराज के इलाकों के बच्चों के लिए विशेष निगरानी दल गठित कर पोलियो की दवा सेवन सुनिश्चित की गई है। अभियान के प्रचार प्रसार के लिए भी आवश्यक आईईसी सामग्री तथा पोस्टर बैनर भी जिलों को उपलब्ध कराए गए हैं। बच्चों के स्वस्थ एवं सेहतमंद ङ्क्षजदगी के लिए पोलियो का दवा का सेवन जरूरी है। पोलियो किसी बच्चे के स्थाई अपंगता का कारण बन सकता है। दो बूंद पोलियो की दवा से बच्चों के जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है।

मेयोनेज़: देखें कि क्या होता है यदि आप बहुत अधिक मेयोनेज़ खाते हैं

Nationalist Bharat Bureau

201 फ्री हेल्थ कैंप लगाने वाले बिहार के इकलौते डॉक्टर बने डॉ रमन किशोर

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

गुड़ का पानी: गुड़ के पानी के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं? यहाँ एक आसान नुस्खा है!

cradmin

दिल्ली में फिर जहरीली हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Nationalist Bharat Bureau

नशा मुक्ति दिवस पर जीविका दीदियों ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Pollution:बंद कर दी मॉर्निंग वॉक, घर में रहना ही बेहतर उपाय :CJI डीवाई चंद्रचूड़

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

Leave a Comment