Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

पारस एचएमआरआई की ओर से आयोजित कैंसर कॉन्क्लेव समाप्त,बेस्ट शोध पत्र प्रस्तुत करनेवाले डॉक्टर सम्मानित

बिहार कैंसर कॉन्क्लेव -2024 उद्घाटन समारोह का मंज़र

पटना।:राज्य के प्रतिष्ठित पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल की ओर से होटल ताज सिटी सेंटर में आयोजित “बिहार कैंसर कॉन्क्लेव -2024” का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय कॉन्क्लेव के अंतिम दिन मुंह और गले के कैंसर पर खास चर्चा हुई और शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। अंतिम दिन इस कैंसर के इलाज में विभिन्न माध्यमों व विधि से हुए इलाज पर मंथन हुआ।
अंतिम दिन बेस्ट शोध पत्र प्रस्तुत करनेवाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। डॉ अभिषेक अरोड़ा और डॉ सुरभि को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इन लोगों ने मुंह और गले तथा पेट के कैंसर के इलाज के बारे में बेहद महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। दोनों बिहार के बाहर के हैं। इस कॉन्क्लेव में 250 से ज्यादा डॉक्टर हिस्से लिए जिसमें 75 डॉक्टर दूसरे राज्य से आए थे। मुंह और गले के कैंसर के चर्चित डॉक्टर डॉ अनिल डी क्रूज भी शामिल रहे।

समापन सत्र में पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में कैंसर विभाग के अध्यक्ष डॉ अभिषेक आनंद ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से तय हो गया कि बिहार में भी कैंसर के लिए बड़ा कांफे्रंस कर सकते और शोध को साझा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम से यह भी तय हो गया कि बिहार में कैंसर के इलाज के लिए अच्छी सुविधा मौजूद है। कार्यक्रम के संयोजन और संपन्न कराने में पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर अनिल कुमार प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पारस एचएमआरआई कैंसर सहित हर तरह के मर्ज के बेहतर और उन्नत इलाज मुहैया कराने के लिए दिन रात लगा हुआ है। हमलोग बिहार सरकार के साथ मिलकर भी इस दिशा में काम कर रहे हैं। हमलोग हर साल इस तरह के कांफे्रंस का आयोजन करते रहेंगे।

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

स्किन पर लाल दाने हो सकते हैं मकड़ी के काटने के लक्षण। घरेलू उपाय जाने।

cradmin

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

वर्ल्ड हार्ट डे वॉकथॉन: 300 प्रतिभागी बने स्वास्थ्य संदेश के वाहक

Nationalist Bharat Bureau

क्या आप को भी है नाख़ून चबनाने की आदत, जान लीजिए उसके ये नुकसान वरना जिंदगी भर पछताएंगे

मेयोनेज़: देखें कि क्या होता है यदि आप बहुत अधिक मेयोनेज़ खाते हैं

Nationalist Bharat Bureau

दिल्‍ली सरकार के 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा युवा मोर्चा पटना महानगर के तत्वाधान में वृक्षारोपण

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

Leave a Comment