Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

डॉ. रामन किशोर मिथिला ग्लोबल अवार्ड के लिए नामांकित

पटना:आयाची नगर युवा फाउंडेशन, मधुबनी, बिहार द्वारा “मिथिला ग्लोबल अवार्ड” के तहत इस वर्ष ग्रामीण चिकित्सा क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले पटना के प्रसिद्ध चिकित्सक और गाँव का डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध डॉ. रामन किशोर को प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामांकित किया गया है।

 

पटना ऐम्स से एमबीबीएस और एमडी डॉ. रामन किशोर पिछले कई वर्षों से बिहार के ग्रामीण एवं दूर-दराज के इलाकों में लोगों को निःशुल्क एवं कम खर्च में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से हजारों मरीजों को समय पर इलाज मिला है, जिसके कारण उन्हें लोगों के बीच “गाँव का डॉक्टर” के नाम से जाना-पहचाना जाता है।

 

आयाची नगर युवा फाउंडेशन ने सामाजिक जागरुकता एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के लिए “ग्लोबल यूथ कॉनक्लेव” का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में “मिथिला ग्लोबल अवार्ड” प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन 28 दिसंबर 2025 को पटना में होगा। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने डॉ. रामन किशोर को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और यह सम्मान युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

 

डॉ. रामन किशोर ने नामांकन पर खुशी जताते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी ग्रामीण मरीजों के लिए है जो दूर-दराज में रहकर भी इलाज की आस रखते हैं। मैं इसे अपने कार्य को और बेहतर करने की प्रेरणा मानता हूँ।” आयाची नगर युवा फाउंडेशन ने सभी क्षेत्रवासियों से 28 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल यूथ कॉनक्लेव में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

अमीर लोग भी आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक जा रहे क्योंकि वहां के चिकित्सक अच्छे है : केजरीवाल

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

इस घरेलू उपाय से अनचाहे बालों को करें आसानी से दूर

पंजाब में फेस मास्क जरुरी, करेंगे कोविड कंट्रोल रूम स्थापित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment