Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

ग्लोबल फैटी लिवर डे पर जयप्रभा मेदांता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पटना: ग्लोबल फैटी लिवर डे के अवसर पर जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लिवर रोगों से जुड़ी सावधानियों और निवारण उपायों पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. आशीष कुमार झा, निदेशक – गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग और डॉ. रविकांत ठाकुर, कंसल्टेंट – गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग ने किया। दोनों विशेषज्ञों ने बताया कि आज की जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बिना अल्कोहल के भी यह बीमारी हो सकती है, जिसे Metabolic Dysfunction Associated Steatotic Liver Disease (MASLD) कहा जाता है।

 

डॉ. आशीष कुमार झा ने कहा, “फैटी लिवर एक ‘साइलेंट एपिडेमिक’ बन चुका है। यदि समय रहते इसकी पहचान न हो और जीवनशैली में बदलाव न किया जाए, तो यह सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर स्थितियों में बदल सकता है।”डॉ. रविकांत ठाकुर ने जोर देते हुए कहा, “रोज़ाना 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार और नियमित चेकअप फैटी लिवर से बचाव में अत्यंत आवश्यक हैं।”

 

कार्यक्रम में अन्य विशेषज्ञों की भी सहभागिता रही जिनमें डॉ. भाग्यमणि प्रसाद, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. नूरुद्दीन अंसारी और डॉ. आर्या सुचमिता (पीडियाट्रिक गैस्ट्रो) शामिल थे। सभी ने अपनी विशेषज्ञता से प्रतिभागियों को फैटी लिवर के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

 

मेदांता हॉस्पिटल द्वारा इस अवसर पर पोषण परामर्श, फ्री लिवर प्रोफाइल टेस्ट और शारीरिक स्वास्थ्य पर जागरूकता जैसे सेवाओं की भी शुरुआत की गई ताकि आम लोग समय रहते बीमारी को पहचानें और उससे बच सकें।जयप्रभा मेदांता की यह पहल राज्य में लिवर स्वास्थ्य को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

एंटीबायोटिक का ज़्यादा इस्तेमाल ख़तरनाक

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

पुरुष महिलाओं की अंडरवियर क्यों सूंघने लगता है

दिल्ली में फिर जहरीली हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Nationalist Bharat Bureau

पटना की हवा जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 पार

Nationalist Bharat Bureau

नारियल के तेल में यह 2 चीज मिलाकर लगाने से सफेद बाल काले हो जाएंगे

Nationalist Bharat Bureau

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

Leave a Comment