Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

उस्मान नगर कॉलोनी,फुलवारी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,दवाएं दी गईं

पटना:चिकित्सा सेवा में जुटे डॉक्टरों और उनकी टीम का कार्य सच्ची मानव सेवा है और अगर हालिया बरसों की बात की जाए तो ये चरितार्थ भी हुआ है।आप सबने देखा ही है कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में डॉक्टरों ने लोगों को जीवन सुरक्षा देने में अपनी जिम्मेदारी निभाई है।ऐसे ही डॉक्टर और चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों में चंद एक लोगों ने रविवार 25 दिसम्बर को क्रिसमस के दिन उस्मान नगर कॉलोनी, नोहसा फुलवारीशरीफ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके दर्जनों लोगों की न सिर्फ जाँच की बल्कि उन्हें मुफ़्त दवाएं भी दीं।
शिविर का उदघाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री (FORMER CENTRAL MINISTER)डॉ0 शकील अहमद(DR. SHAKIL AHMAD) और पटना के प्रसिद्ध पारस एचएमआरआई(PARAS HMRI)अस्पताल के निदेशक और देश के मशहूर सर्जन डॉक्टर अहमद अब्दुल हई(Dr AA HAI) ने किया।शिविर शफा नर्सिंग होम हारुन नगर सेक्टर एक और डॉ हफीज क्लिनिक खगौल के द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया था।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शफा नर्सिंग होम की निदेशिका और प्रसिद्ध चिकित्सक दिवंगत डॉ0 नुजहत रहमान की सुपुत्री एवं स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ0 फ़रहीन रहमान,उनके पति और ईएसआई अस्पताल बिहटा( ESIC HOSPITAL BIHTA)के वरीष्ट जेनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ0 तनवीर उल होदा,डॉ हफीज क्लिनिक खगौल के निदेशक जेनरल फिजीशियन एवं बच्चा रोग विशेषज्ञ डॉ0 ज़ेआउल हक़ और उनकी पत्नी जेनरल फिजीशियन एवं स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ0 नाज़िया तबस्सुम ने बड़ी संख्या में जाँच कराने आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच जनसेवा की भावना से की,साथ ही निशुल्क दवाएं भी दीं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री (FORMER CENTRAL MINISTER)डॉ0 शकील अहमद(DR. SHAKIL AHMAD) और पटना के प्रसिद्ध पारस एचएमआरआई(PARAS HMRI)HMRI के निदेशक और देश के मशहूर सर्जन डॉक्टर अहमद अब्दुल हई(Dr AA Hai) ने स्वास्थ्य सेवा शिविरों को मानव सेवा का आधार बताते हुए सेवा दे रहे सभी चिकित्सकों, उनके पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की।

मेहमानों के साथ शफा नर्सिंग होम हारुन नगर सेक्टर एक और डॉ हफीज क्लिनिक खगौल के डॉक्टर और स्टाफ

इस अवसर पर डॉ0 फ़रहीन रहमान,डॉ0 तनवीर उल होदा,डॉ0 ज़ेआउल हक़ एवं डॉ0 नाज़िया तबस्सुम ने कैम्प ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया।चिकित्सकों ने कहा कि हेल्थ कैम्प के आयोजन का मुख्य लक्ष्य लोगों को विभिन्न बीमारियों, इनके निदान, इलाज और रोकथाम के बारे में अधिक जागरूक और जानकार बनाना है।चिकित्सकों ने कहा कहा कि एक डॉक्टर होने के नाते हमारा मुख्य लक्ष्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक करना है।उन्होंने कहा कि यदि लोगों को बीमारियों के लक्षणों की जानकारी होगी और वे इनका जल्द पता लगने का महत्व समझ जाते हैं, तो बीमारियों पर आधी जीत हो जाएगी। इस कैम्प के आयोजन का हमारा मकसद समाज को स्वास्थ्य के बारे में सलाह और निःशुल्क चिकित्सा सेवा देना है।

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Nationalist Bharat Bureau

Benefits of Swimming: गर्भवती महिलाओं के लिए स्विमिंग है बेस्‍ट, फायदे हैं अनेक!

cradmin

गांव का डॉक्टर: डॉ. रमण किशोर की प्रेरणादायक कहानी

अगर आप सुबह उठते ही कॉफी पीना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं, यह सेहत से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau

गले की खराश को ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं

Nationalist Bharat Bureau

राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में “यूनानी चिकित्सा में नैदानिक उत्कृष्टता” पर इंटरैक्टिव टॉक का सफल आयोजन

प्रदूषण से दिल्ली का 75% थोक व्यापार ठप, खरीदारी से दूर हुए ग्राहक

Nationalist Bharat Bureau

स्वास्थ्य जांच के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment