Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

सीतामढ़ी: जिले के बेलसंड प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली बेलसंड के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई 2023 को)पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सर्वप्रथम साइकिल रैली को प्राचार्य डॉ दशरथ प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका नेतृत्व प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार निगम ने किया । उपरांत पोस्टर प्रतियोगिता और निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित हुई। उसके बाद प्राचार्य डॉ दशरथ प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ, मुख्य अतिथि श्री शिवनाथ ठाकुर कार्यपालक पदाधिकारी बेलसंड थे उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्राचार्य ने वॉलंटियर्स की तारीफ करते हुए कहा तंबाकू के सेवन से बचना होगा और लोगों को बचने के लिए प्रेरित करना होगा। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारी इच्छा शक्ति मजबूत होनी चाहिए और तंबाकू निषेध के लिए सबसे पहले हमें आदर्श प्रस्तुत करना होगा। प्रोफेसर नवल किशोर ने कहा अच्छी शिक्षा ही हमें गलत मार्ग से सचेत करती है। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर सह जिला नोडल पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार निगम ने किया और शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान मंचसीन अतिथियों द्वारा निबंध प्रतियोगिता में सुंदरम कुमारी, प्रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभा कुमारी , खुशी कुमारी प्रिया कुमारी को पुरस्कार दिया गया। वहीं साइकिल रैली , निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में विशेष कार्य के लिए मधुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार और राजा बीरेंद्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महावीर उपमन्यु अनिल कुमार, के साथ वॉलंटियर्स राजीव कुमार अमीषा कुमारी रागिनी कुमारी, चिक्की कुमारी दीपा कुमारी छोटी कुमारी शबनम कुमारी रूबी कुमारी सलोनी कुमारी आदि ने भाग लिया।

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

करोना को लेकर तेजस्वी यादव की कार्यकर्ताओं से खास अपील,सरकार पर हमला भी बोला

Nationalist Bharat Bureau

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

पंजाब में फेस मास्क जरुरी, करेंगे कोविड कंट्रोल रूम स्थापित

Nationalist Bharat Bureau

मूंगफली किन लोगो को नहीं खानी चाहिए, क्या हो सकते हैं नुक्सान

cradmin

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

Sankara Nethralaya :पटना में खुलेगा शंकर नेत्रालय, नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर

Nationalist Bharat Bureau

201 फ्री हेल्थ कैंप लगाने वाले बिहार के इकलौते डॉक्टर बने डॉ रमन किशोर

Leave a Comment