Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

अदियाला जेल में इमरान से मिलीं बहन उजमा, बोलीं– सेहत ठीक पर मानसिक रूप से परेशान

अदियाला जेल से बाहर इमरान खान की बहन उजमा पत्रकारों को अपडेट देती हुईं।

इस्लामाबाद/रावलपिंडी: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से करीब एक महीने बाद उनकी बहन उजमा खान ने मंगलवार को अदियाला जेल में मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग 20 मिनट तक चली। बाहर निकलकर उजमा ने बताया कि इमरान खान शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, लेकिन उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उजमा के अनुसार, इमरान खान ने कहा कि उन्हें दिनभर कमरे में बंद रखा जाता है और बाहर निकलने की बेहद सीमित अनुमति मिलती है। उनसे किसी को बातचीत तक नहीं करने दी जाती। उजमा ने दावा किया कि इमरान खान ने इस स्थिति के लिए सेना प्रमुख आसिम मुनीर को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अपनी बहनों से चर्चा करने के बाद वह विस्तृत अपडेट साझा करेंगी।

ध्यान देने वाली बात है कि लगभग एक महीने से सरकार ने इमरान खान से किसी भी पारिवारिक मुलाकात की अनुमति नहीं दी थी। लगातार रद्द होती मुलाकातों और अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि जेल प्रशासन पहले ही कह चुका था कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है।

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

अपनी लंका लगवाने के लिए भी इतिहास में दर्ज होंगे एलन मस्क

बेलसंड अनुमंडल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित

बिहार: पटना में सड़क सुरक्षा बनी हुई है एक बड़ी चिंता

cradmin

नीतीश कुमार ने बनाई अमित शाह के साथ बैठक से दुरी

PM मोदी ने 8 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में हासिल किए ये बड़े मुकाम

डॉग बाबू का निवास प्रमाण जारी करनेवाला गिरफ्तार

बेरोजगारी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों से बढ़ी चुनौती, बिहार चुनाव में मोदी सरकार और NDA पर दबाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment