Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

पटना:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद सुनिश्चित करने की मांग की है। भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि पूरे राज्य में धान की कटनी अंतिम दौर में पहुंच गई है, लेकिन किसानों से पैक्स और व्यापार मंडल के द्वारा धान की खरीद नहीं की जा रही है। अभी तक राज्य में मात्र एक लाख 41 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जो काफी चिंताजनक है। किसान बिचौलियों के हाथों 1500-1600 रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हैं। खरीद के आंकड़े देखने से लग रहा है अभी तक जो भी धान की खरीद हुई है, उसमें किसानों के बजाय अधिकांश धान गैर रैयत के नाम पर बिचौलियों से खरीदी गई है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और साधारण का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। लेकिन बिहार के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। बिहार के धान प्रत्येक दिन दूसरे राज्य जा रहे हैं, बिहार के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा है, लेकिन बिचौलिए और दूसरे राज्य के व्यापारियों की चांदी कट रही है। राज्य सरकार बिहार के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित करते हुए किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की गारंटी करें।

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म,डॉक्टर बोले- अपने करियर में ऐसा केस पहली बार देखा,जच्चा व बच्चा स्वस्थ्य

अग्निपथ को लेकर जारी आंदोलन बिहार के 30 जिला मुख्यालय होते हुए अब छोटे छोटे कस्बों में पहुंच गया

उत्तराखण्ड में सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के 128 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

Nationalist Bharat Bureau

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 3000 मेधावी छात्र सम्मानित

बिहार के साहित्य, संस्कृति और समाज पर सूफी-भक्ति आंदोलन के प्रभाव पर खुदाबख्श लाइब्रेरी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

META, Twitter, YouTube और Gmail को बिहार सरकार का नोटिस

Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर अभी फैसला नहीं

Nationalist Bharat Bureau

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज खास क्लब में शामिल, टी20 में यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज बन गए हैं

cradmin

72 पूर्व सरकारी नौकरशाहों ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को पत्र लिखा

पटना पुस्तक मेला 2025: अवधेश प्रीत को समर्पित, ‘वेलनेस—अ वे ऑफ लाइफ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment