Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

हेल्दी हैंडस, केयरिंग हर्ट्स: पटना में 2 दिसंबर से तीन दिनों तक जुटेंगे देशभर के डॉक्टर,विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

पटना: पटना ऑब्स्टेट्रिक एण्ड गायनोकोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा प्रसूति और स्त्री रोग के क्षेत्र में नवीनतम अवधारणा, नवीन तकनीकों और नए विकास को सामने लाने के मकसद से द्विवार्षिक सम्मेलन यानी XXVIII BOGSCON-2022 का आयोजन आगामी 02, 03 और 04 दिसंबर, 2022 को होटल मौर्या (पटना) में किया जा रहा है, जिसमें देश भर से चिकित्सकों को जमावड़ा लगने वाला है।ये जानकारी आज होटल पनाश, गांधी मैदान, पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान XXVIII BOGSCON-2022 सम्मेलन की आयोजन अध्यक्ष डा. विनीता सिंह एवं आयोजन सचिव डा. सुप्रिया जायसवाल ने संयुक्त रूप से दी। इस मौके पर आयोजन संयुक्त सचिव डा. निभा मोहन, डा. चारु मोदी और डा. स्मृति स्पर्श भी मौजूद रहीं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बार इस सम्मेलन का थीम “हेल्दी हैंडस, केयरिंग हर्ट्स” है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को 14 ICOG Credit Points और 8 बिहार काउंसिल ऑफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन (बी.सी.एम. आर) Credit Hours से सम्मानित किया गया है। सम्मेलन में मुख्य रूप से जोखिम में गर्भावस्था का प्रबंधन, प्रजनन, जीवन में हार्मोन असंतुलन, ट्यूमर सौम्य से घातक, प्रजनन क्षमता बढ़ाने में वर्तमान रुझान, ऑपरेटिव प्रसूति और प्रजनन नियंत्रण आदि पर चर्चा होनी है।

 

उन्होंने सम्मेलन का मुख्य आकर्षण की जानकारी दी।जिसके अनुसार 2 दिसंबर 2022 को ‘बांझपन’ पर प्री कॉन्फ्रेंस कार्यशाला का आयोजन होगा।3 और 4 दिसंबर को वैज्ञानिक सत्र आयोजित होगा जिसमें इसमें डा. हृषिकेश डी. पाई, अध्यक्ष, FOGSI, डा. – एस. शांता कुमारी, पूर्व अध्यक्ष, FOGSI, डा. नंदिता पालशेतकर द्वारा दिए गए 3 व्याख्यान शामिल हैं।
हमारे साथी प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञों के ज्ञान को समृद्ध और अद्यतन करने के लिए हमारे पास मुख्य भाषण, पैनल चर्चा, अतिथि व्याख्यान, दिग्गज भाषण सत्र, बहस और अन्य प्रायोजित वार्त्ता भी आयोजित की जायेगी।”किशोर स्वास्थ्य” पर एक सार्वजनिक मंच भी आयोजित किया जायेगा जहां किशोरों और किशोरीयों की समस्याओं और चुनौतियों पर विभिन्न विशिष्टताओं के सम्मानित पैनलिस्टों द्वारा चर्चा की जाएगी।इस समारोह का उद्घाटन दिनांक 3 दिसंबर, 2022 को शाम 06:00 बजे राज्यपाल बिहार फागू चौहान द्वारा किया जायेगा। साथ हीं पी.ओ.जी.एस. के नए अध्यक्ष की स्थापना की जाएगी, उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जहां हमारे सोसाईटी के उत्साही सदस्य मनोरंजन करेंगे और दिन भर के वैज्ञानिक सत्र से हुए तनाव को दूर करेंगे।देश भर से 40 से अधिक राष्ट्रीय संकायों सहित हमारे अपने वरिष्ठ पूर्व अध्यक्षों, संरक्षकों और सलाहकारों जैसे पद्मश्री डा. शांति रॉय, डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डा. प्रमिला मोदी, डा. के. जी. कपूर, डा. बरुण कला सिन्हा, डा. सुषमा पाण्डेय, डा. शीला शर्मा, डा. अनीता सिंह इत्यादि ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। साथ ही इनके अतिरिक्त राज्य के कई प्रमुख वक्ता अपना लेक्चर देंगे।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के डा. अनिता सिंह, अध्यक्ष स्वागत समिति, डा. प्रगया मिश्रा चौधरी, अध्यक्ष कार्यशाला समिति, डा. आभा रानी सिन्हा, अध्यक्ष वैज्ञानिक सत्र समिति, डा. प्रमिला मोदी, अध्यक्ष पब्लिक फोरम समिति, डा. सुजाता चौधरी, अध्यक्ष उद्घाटन समिति, डा. रानु सिंह, प्रेस एवं मिडिया समिति, डा. उषा डिडवानिया, अध्यक्ष स्टॉल एवं प्रदर्शनी समिति, डा. मीना सामंत, अध्यक्ष स्मारिका समिति, डा. रंजना सिन्हा, डा. कुमकुम सिन्हा, अध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति, डा. रीता सिन्हा, फ्री पेपर समिति, डा. हेमाली सिन्हा, डा. रेणु रोतगी, अध्यक्ष पोस्टर प्रतियोगिता समिति, डा. ज्याति मलहोत्रा, डा. हिमांशु रॉय, अध्यक्ष वित्त समिति, डा. रीता चकोर, अध्यक्ष यात्रा समिति, डा. उषा कुमारी, अध्यक्ष निबंधन समिति, डा. वीणा कुमारी, अध्यक्ष स्थल समिति इत्यादि उपस्थित थी।

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किए गए डॉक्टर अशफ़ाक अहमद

Nationalist Bharat Bureau

टाइप 2 डायबिटीज को कम करने में बेहद कारगर हैं मेथी के दाने, ऐसे करें उपयोग

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

प्रदूषण के हर स्रोत पर कार्रवाई कर रही है दिल्ली सरकार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Nationalist Bharat Bureau

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

पटना एम्स में शुरू हुआ नेत्र बैंक, 14 दिन तक सुरक्षित रखी जा सकती हैं आंखें

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment