Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

कोरोना बचाओ अभियान के लिए ए.एन.कॉलेज और केअर इंडिया के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर

  • मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग के अनुसार ए.एन. कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई तथा केयर इंडिया के स्वयंसेवक कोरोना के बचाव तथा टीकाकरण के महत्व पर पटना के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक तथा अन्य माध्यमों के द्वारा लोगों को जागरूक करेंगे।
  • मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर एस.पी. शाही, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रत्ना अमृत तथा डॉ अभिषेक दत्त तथा केअर इंडिया की ओर से सुनील बाबू, निदेशक, कोविड केअर टास्क फोर्स, केअर इंडिया तथा सुमित कुमार, सीनियर स्ट्रेटेजिक प्रोग्राम मैनेजर ने हस्ताक्षर किये।

पटना:ए.एन.कॉलेज पटना में आज एन.एस.एस. दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई तथा केयर इंडिया के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया गया। इस मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग के अनुसार ए.एन. कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई तथा केयर इंडिया के स्वयंसेवक कोरोना के बचाव तथा टीकाकरण के महत्व पर पटना के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक तथा अन्य माध्यमों के द्वारा लोगों को जागरूक करेंगे। मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर एस.पी. शाही, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रत्ना अमृत तथा डॉ अभिषेक दत्त तथा केअर इंडिया की ओर से सुनील बाबू, निदेशक, कोविड केअर टास्क फोर्स, केअर इंडिया तथा सुमित कुमार, सीनियर स्ट्रेटेजिक प्रोग्राम मैनेजर ने हस्ताक्षर किये।इसके पहले कोरोना जागरूकता पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वेता कुमारी को प्रथम,प्रियांशी गुप्ता को द्वितीय,रानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।खुशबू कुमारी और राज कुमार गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला।इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में उषा झा तथा राजेश रंजन शामिल थे।कोरोनावायरस से बचाव तथा टीकाकरण के महत्व पर महाविद्यालय एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों तथा केअर इंडिया के स्वयंसेवकों के द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ रत्ना अमृत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक दत्त ने किया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के आइक्यूएसी समन्वयक डॉ अरुण कुमार, प्रो. कलानाथ मिश्र, प्रो.तृप्ति गंगवार, डॉ. विद्या भूषण,यशश्वी सिंह,विभिन्न विभागों के विद्यार्थी तथा एन. एस. एस. के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

आखिर किन लोगों को मूंगफली नहीं खानी चाहिए, जाने के लिए पढ़ें पूरी खबर

cradmin

पीरियड्स के दर्द को कम करने के कुछ तरीके जिनको आजमा कर दर्द से आराम पाया जा सकता है

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

34वां कंटिन्युयिंग ऑर्थोपेडिक एजुकेशन कार्यक्रम 28-29 दिसंबर को,घुटने के जोड़ के आसपास के फ्रैक्चर” पर होगा केंद्रित

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

16 और 17 नवंबर को होगा दो दिवसीय बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024,देशभर के प्रतिष्ठित डॉक्टर लेंगे हिस्सा

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब में फेस मास्क जरुरी, करेंगे कोविड कंट्रोल रूम स्थापित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment