Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

गर्दन दर्द का यूनानी उपचार एक बेहतर विकल्प है: हकीम मुहम्मद शफाअत करीम

पटना (प्रेस विज्ञप्ति) हकीम मुहम्मद शफाअत करीम ने कहा कि गर्दन में दर्द की शिकायत घंटों कंप्यूटर पर काम करने वालों, बाइक चलाने वालों, दर्जी और भारी सामान उठाने वालों में ज्यादा पाया जाता है। गर्दन का दर्द आमतौर पर सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण होता है। सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों में गर्दन में दर्द, चक्कर आना, हाथों में झुनझुनी, गर्दन मोड़ने में दर्द के आदि सामान्य लक्षण होते हैं। सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में दर्द अक्सर हृदय रोग के लक्षणों के समान दिखाई देता है जैसे हाथों में झिंझिनी या गर्दन के साथ कंधे में दर्द। ऐसे में मरीज दिल की बीमारी के डर से मानसिक रूप से भी परेशान रहता है।

 

हकीम मुहम्मद शफाअत करीम ने कहा कि अक्सर ऐसे मरीजों को गर्दन का कॉलर उपयोग करने की सलाह दी जाती है। गर्दन कॉलर का अस्थायी उपयोग तो ठीक है, हालांकि, लंबे समय तक उपयोग से गर्दन की मांसपेशियां धीरे-धीरे सख्त हो जाती हैं और गर्दन में अधिक दर्द होने लगता है। गर्दन का काम 180 डिग्री पर घूमना है और अगर इस को रोक दिया जाए तो यह मानव स्वभाव के खिलाफ है। गर्दन के दर्द के लिए यूनानी चिकित्सा पद्धति में सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध है। दवा में हब सुरंजन, माजून चोब चीनी, हफ्त बर्ग तेल, बबूना का तेल आदि का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा इलाज बिल तदबीर के अंतर्गत मसाज , भापरा, ड्राई कपिंग या हिजामा आदि एक बेहतर इलाज है जो बीमारी को पूरी तरह से ठीक कर सकता है, जो बहुत प्रभावी, गैर-हानिकारक और प्रकृति के अनुकूल इलाज है और इसी कारण यूनानी चिकित्सा पद्धति गर्दन के दर्द का एक बेहतरीन विकल्प है।

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Priyanka Gandhi in Loksabha: लोकसभा में अपने पहले भाषण में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की बखिया उधेड़ी

Nationalist Bharat Bureau

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है यह सब्जी, जानिए कंकरोल के पौष्टिक गुण

शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन इरशाद अली आज़ाद के आवास पर निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

बिहार: गया में कोविड के और पांच केस सामने आए

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में मौसम:तापमान में लगातार गिरावट दर्ज ,आनेवाले दिनों में और बढ़ेगा ठंड का असर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment