Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन

Patna: बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कि ओर से श्री बालाजी नेत्रालय, बहादुरपुर, पटना में निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया I शिविर का उदघाटन सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव थे I उन्होंने चैम्बर द्वरा किये जा रहे इस सामाजिक उत्थान के कार्यों कि प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व में भी चैम्बर द्वारा समय-समय पर राज्य में आयी आपदायों के समय लोंगों के मदद के कार्यों में आगे बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभायी है Iइस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने बताया कि चैम्बर न केवल व्यवसायिक हीत के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेता रहा है बल्कि सामाजिक उत्तरदायीत्वों के निर्वहन में भी हमेशा आगे रहता है I उन्होंने आगे बताया कि इसी क्रम में विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने श्री बालाजी नेत्रालय के सहयोग से चैम्बर प्रांगण में आम लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया था I शिविर में काफी संख्या में लोंगों ने अपने-अपने आँखों का जाँच कराया जिनमें ज्यादातर लोंगों को दवा एवं आँखों को सुरक्षित रखने का सलाह दी गयी थी परन्तु उनमें से 25 लोग ऐसे थे जिनको तत्काल ऑपरेशन कि आवश्यकता थी परन्तु आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण वे ऑपरेशन पर होनेवाले खर्च का वहन करने में असमर्थ थे I इसी को ध्यान में रखते हुए चैम्बर ने जाँच शिविर में वैसे लोगों को चिन्हित कर आँखों का ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया था I

पटवारी ने बताया कि चैम्बर के ऑपरेशन शिविर में आँख के रोगियों को मोतियाबिन्द का ऑपरेशन श्री बालाजी नेत्रालय के निदेशक डॉक्टर शशि मोहनका एवं उनके टीम द्वारा किया गया है और इस पर होनेवाले सारा खर्च का वहन चैम्बर स्वयं किया है साथ ही रोगियों को दवा एवं चश्मा भी उपलब्ध कराया है Iइस अवसर पर चैम्बर की ओर से उपाध्यक्ष आशीष शंकर एवं प्रदीप चौरसिया,महामंत्री, पशुपति नाथ पाण्डेय, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन एवं कार्यकारणी सदस्य अजय गुप्ता एवं अन्य सम्मानित सदस्य सम्मिलित हुए ।

गर्भावस्था में होने वाली समस्याए और उनके समाधान को जाने

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

डॉ. सोबिया फातिमा “नेशनवाइड हेल्थकेयर अवॉर्ड्स–2026” के लिए नामित

Nationalist Bharat Bureau

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

पीरियड्स के दर्द को कम करने के कुछ तरीके जिनको आजमा कर दर्द से आराम पाया जा सकता है

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: गया में कोरोना वायरस के मामले, 12 विदेशी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment