Nationalist Bharat
शिक्षास्वास्थ्य

वर्ल्ड हार्ट डे वॉकथॉन: 300 प्रतिभागी बने स्वास्थ्य संदेश के वाहक

पटना:विश्व हृदय दिवस पर रविवार को बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने मिलकर हरी झंडी दिखाकर किया।सुबह 5:30 बजे अस्पताल परिसर से वाकथन का शुभारंम हुआ और 7:30 बजे कुम्हारार पार्क के पास समाप्त हुआl इस दौरान वाकथन में शामिल लोगों का हेल्थ चेकअप भी किया गया lइस आयोजन में लगभग 300 लोग शामिल हुए। आयोजकों ने प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप और नाश्ते की व्यवस्था की थी। इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य समाज में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और आम लोगों को प्रेरित करना था कि वे समय पर अपनी स्वास्थ्य देखभाल न छोड़ें।इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय थीम “Don’t Miss a Beat” है, जिसका अर्थ है — अपने दिल की धड़कन को न छोड़ें, यानी हृदय स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। यह संदेश एक तगड़ा अनुस्मारक है कि हम अपनी दिल की आवाज़ को सुनें — यदि कोई चेतावनी संकेत दिखे, तो तुरंत कदम उठाएँ।

 

वॉकथॉन कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीरव, डॉ. कमलेश एवं डॉ. अमरदीप ने स्वास्थ्य संबंधी प्रेरक विचार साझा किए और विशेषकर हृदय को स्वस्थ रखने के कुछ उपयोगी टिप्स बताए। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, धूम्रपान न करना, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन — ये छोटे-छोटे कदम आपके दिल की सेहत को बड़े लाभ पहुंचा सकते हैं।कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने हृदय स्वास्थ्य की शपथ ली और लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान कई लोगों ने कहा कि वे आज से अपने जीवनशैली में बदलाव करेंगें — जैसे वॉक, योग, स्वास्थ्य परीक्षण आदि को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।समापन कार्यक्रम में आयोजक एवं डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया और अनुरोध किया कि यह वॉकथॉन केवल एक दिन का आयोजन न रहे, बल्कि यह एक सतत स्वास्थ्य आंदोलन बने।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बंपर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

CBSE Exam Dates Out: सीबीएसई ने जारी किया बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: मगध विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने लंबित परीक्षाओ का आयोजन कराने को कहा

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी के मदरसा रहमानिया में प्रबंध समिति को लेकर विवाद, बोर्ड का स्थलीय जांच का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

राज्य में प्रस्वीकृत 2459 मदरसों को सशर्त मिलेगा अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

असाध्य रोगों से ग्रस्त, दिव्यांग और महिला शिक्षकों का होगा ऐच्छिक तबादला,नियोजित शिक्षकों पर लागू नहीं होगी नई नीति

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment