Nationalist Bharat
शिक्षा

प्रशिक्षु IAS अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ा एक्शन,प्राथमिकी दर्ज

NEW DELHI:यूपीएससी ने प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन पर फर्जी तरीके से सिविल सेवा परीक्षा में बैठने, नाम और पहचान छिपाने के साथ-साथ जाली दस्तावेज देने के आरोप में यूपीएससी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूजा खेडकर के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और विकलांगता एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की उनकी उम्मीदवारी को रद्द करने का फैसला किया है और भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

यह मामला यूपीएससी द्वारा की गई जांच के बाद सामने आया है, जिसमें पाया गया कि पूजा खेडकर ने अपने नाम, माता-पिता के नाम, तस्वीर और हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी असली पहचान छिपाने की कोशिश की है। इसके अलावा, उन पर धोखाधड़ी करके परीक्षा नियमों के तहत अनुमेय सीमा से अधिक प्रयासों का लाभ उठाने का भी आरोप है।
20 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में पूजा खेडकर की मां
इससे पहले गुरुवार को प्रशिक्षु IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ जमीन विवाद मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मनोरमा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने जमीन विवाद में बंदूक दिखाकर कुछ लोगों को धमकाने की कोशिश की थी. पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा-307 जोड़कर मामला दर्ज किया है. इसके बाद पौड की अदालत ने उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया. बता दें, साल 2023 का एक वीडियो हाल में सामने आया था जिसमें मनोरमा पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को कथित तौर पर बंदूक दिखाकर धमकाती नजर आ रही थीं. इसके बाद से पुलिस मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की तलाश में जुटी थी. मनोरमा खेडकर एक लॉज में नाम बदलकर छुपी थीं.

सवालों में घेर में हैं पूजा
बता दें प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर अपने दिव्यांगता और ओबीसी प्रमाण पत्र को लेकर सवालों के घेरे में हैं. पुणे कलेक्टर कार्यालय में तैनाती के दौरान किए गए आचरण को लेकर भी उनके खिलाफ जांच की जा रही है. विवाद के कारण बीते मंगलवार को उनका जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया और उन्हें 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है.

पत्रकार अहमद रज़ा हाशमी की दो किताबों का लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

जहाँ आप पहुँचे छ्लांगे लगाकर,वहाँ मैं भी आया मगर धीरे-धीरे

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

योगी सरकार ने 23 लाख छात्रों के लिए खोला खजाना, 7 दिन में मिलेगा यूनिफॉर्म और स्वेटर का पैसा

Nationalist Bharat Bureau

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

शिक्षक दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में भव्य कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment