Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

Microsoft का सर्वर ठप: दुनिया भर में विमान, बैंकिंग और रेल सेवाएं बाधित, मची अफरा-तफरी

NEW DELHI:माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने से दुनिया भर में विमान, रेल और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं.मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, कई एयरलाइन्स कंपनियों की फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही हैं और टिकटों की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है. भारत में भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है, जहां एयरलाइन्स कंपनियों ने तकनीकी खराबी की खबर दी है. स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा एयरलाइन्स ने माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने की वजह से तकनीकी खराबी आने की जानकारी दे रही हैं.इस समस्या के कारण अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया तक समेत पूरी दुनिया में विमान, रेल और बैंकिंग सेवाएं बाधित हो गई हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वे सेवाओं में सुधार कर रहे हैं और इस मुद्दे से अवगत हैं.माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के ठप होने से विमान सेवाओं के साथ-साथ रेल सेवाएं, बैंकों के कामकाज और शेयर बाजारों के कारोबार पर भी बड़े पैमाने पर असर पड़ रहा है. एयरपोर्ट पर भी कामकाज बाधित हो गया है. दिल्ली, मुंबई, बर्लिन और सिडनी एयरपोर्ट पर काम प्रभावित हुआ है. अमेरिका फ्रंटियर एयरलाइन ने 131 फ्लाइट रद्द कर दी हैं और यूनाइडेट और अमेरिकी एयरलाइंस की उड़ानें रोकी गईं. भारत समेत दुनियाभर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.भारतीय प्राइवेट एयरलाइन्स कंपनी स्पाइसजेट ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे अपने सर्विस प्रोवाइडर के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. इस समस्या के कारण, स्पाइसजेट ने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रोसेस सक्रिय कर दिए हैं.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण ब्रिटिश रेलवे ने अपनी सभी सर्विसेज बंद कर दी हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई हैं और सर्वर में गड़बड़ी के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं. डेनमार्क में फायर अलार्म काम नहीं कर रहा है. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी के बाद ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी बैठक हो रही है और ऑस्ट्रेलिया पेमेंट सेवा पर इसका असर हुआ है. अमेरिका में 911 सर्विस काम नहीं कर रहा है और पुलिस को कॉल नहीं कर सकते. दुबई एयरपोर्ट पर भी इस गड़बड़ी का असर हुआ है. हैदराबाद से कोलकाता जा रहे यात्री को मैन्युअली टिकट जारी किया गया है.

क्या कहती है माइक्रोसॉफ्ट
सर्वर में तकनीकी खराबी की खबर सामने आने के बाद सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की ओर से बयान जारी किया गया है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि हम सेवाओं में लगातार सुधार कर रहे हैं. हम इस मुद्दे से अवगत हैं. हमने कई टीमों को लगाया है. हम इसके कारणों का पता लगा रहे हैं.

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

ऐसी छोटी-छोटी गलतियां जो आपके स्मार्टफोन को कर सकती है. बुरी तरह खराब

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी विद्यालयों में आइसीटी लैब की होगी जांच

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

E-Commerce कंपनियों पर लगाम लगाने की तैयारी,पैसे देकर नहीं करा पाएंगी फर्जी रिव्यू,

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment