Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

Apple, Google सुनते हैं आपके बेडरूम तक की बातें, ऑफ कर दें ये सेटिंग, बहुत आसान है तरीका

Technology
How to stop phone listening to you: क्या गूगल और ऐपल हर वक्त आपकी बातें सुनते रहते हैं? जी हां, जब आप फोन या इनके दूसरे डिवाइसेस यूज नहीं भी करते हैं, तब भी ये आपकी बातें सुनते हैं. आप बहुत ही आसानी से एक सेटिंग को ऑफ करके इससे बच सकते हैं. आइए जानते हैं इससे बचने का आसान तरीका.
Internet की इस दुनिया में कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जो हर वक्त हमारी बातें सुन रही हैं. बात चाहे स्मार्टफोन की करें या फिर दूसरे स्मार्ट डिवाइसेस की, हम इन्हें कई तरह की परमिशन देते हैं. कैमरे से लेकर माइक तक की परमिशन देते वक्त हम ये नहीं सोचते हैं कि डिवाइस इनका इस्तेमाल कब-कब करेगा.
मसलन गूगल वॉयस असिस्टेंट के लिए यूजर्स को माइक्रोफोन की परमिशन देनी होती है. इससे गूगल हमारे कमांड्स को सुनकर काम करता है. इसी तरह से आप स्मार्टफोन्स में वॉयस टू स्पीच फीचर यूज करने के लिए भी माइक्रोफोन की परमिशन देते हैं. लेकिन क्या इस फीचर को यूज करने के बाद परमिशन को रिमूव करते हैं.
वॉयस कमांड पर काम करने वाले ऑल्वेज ऑन डिवाइसेस के साथ एक बड़ी समस्या होती है. ये डिवाइस माइक्रोफोन का इस्तेमाल हमारी बातों को सुनने के लिए करते हैं. जैसे Alexa तब ही काम करता है, जब आप उसका नाम लेकर उसे कोई कमांड देते हैं. इसका ये भी मतलब है कि ये डिवाइस हमारी सभी बातों को सुनता है.
Facebook भी मांगता है परमिशन
कई बार फेसबुक आपसे माइक्रोफोन का एक्सेस मांगता है. ऐप वीडियो चैटिंग और टेक्स्ट टू स्पीच के लिए माइक्रोफोन का एक्सेस मांगता है. आप इसकी परमिशन को अलाउ करने से पहले कभी सोचते नहीं होंगे, ये आपकी पर्सनल बातों को भी सुन सकता है. आइए जानते हैं आप किस तरह से फेसबुक को दी गई इस परमिशन को रिमूव कर सकते हैं.
अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, तो आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको सिक्योरिटी और प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाना होगा. यहां आपको प्राइवेसी का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करना होगा.
आपको माइक्रोफोन, कैमरा और दूसरे सेंसर की डिटेल्स मिलेगी. यहां से आप जान सकते हैं कि किस ऐप को कौन सी परमिशन दी गई है. साथ ही आप माइक्रोफोन या किसी दूसरे सेंसर की परमिशन को किसी ऐप के लिए ब्लॉक या रिमूव कर सकते हैं.
वॉयस असिस्टेंट के लिए क्या करना होगा
अगर आप स्मार्ट स्पीकर यूज करते हैं, तो आपको इसके लिए अलग सेटिंग करनी होगी. Amazon Echo डिवाइस पर आपको माइक्रोफोन जैसी एक बटन नजर आएगी.
इसे क्लिक करके आप माइक्रोफोन को ऑफ कर सकते हैं. वहीं गूगल असिस्टेंट के लिए आपको अपने फोन की Settings में जाना होगा और ऊपर बताए गए फीचर को दोहराना होगा.
iOS यूजर्स को क्या करना होगा?
आईफोन या आईओएस यूजर्स को किसी ऐप की परमिशन रिमूव करने के लिए सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको उस ऐप पर क्लिक होगा, जिससे आप परमिशन रिमूव करना चाहते हैं. ऐप पर क्लिक करने के बाद आपको माइक्रोफोन का टॉगल ऑफ करना होगा.
आप चाहें तो सेटिंग में जाकर सीधे प्राइवेसी ऐंड सिक्योरिटी पर जा सकते हैं. यहां माइक्रोफोन का लेबल मिल जाएगा. आप यहां से जिस ऐप के लिए चाहें परमिशन रिमूव कर सकते हैं.

इंडिगो संकट गहराया, 220+ उड़ानें रद्द—सरकार का कड़ा निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

5G के बाद सस्ता हुआ REDMI 4G Smartphone, ऐसे खरीदें REDMI 10 सिर्फ 700 रुपए में

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment