Nationalist Bharat
राजनीति

भाजपा और आरएसएस नफरत एवं हिंसा को बढ़ावा दे रहा है:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

पटना: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा और आर.एस.एस. नफरत एवं हिंसा को बढ़ावा दे रही है। आर.एस.एस. की मथुरा बैठक में जिस तरह के निर्णय लिए गए हैं, वह पूरी तरह समाज को बांटने वाला है और आपसी भाईचारा समाप्त करने वाला है। आर.एस.एस. का बटेंगे तो कटेंगे बाला बयान पूरी तरह हिन्दू समाज को डराने वाला है। जब देश की राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट का जज हिन्दू है तो हिन्दू पर खतरा कब कैसे हो गया। जब भाजपा की जमीन खिसकने लगी है तो आर.एस.एस. से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले बयान देने लगे हैं।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि भाजपा हमेशा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। पहले भाजपा नेताओं ने नारा दिया बटोगे तो कटोगे और अब उस पर आर.एस.एस. ने मुहर लगा दी है। इससे साफ है कि भाजपा और आर.एस.एस. हिंसा को बढ़ावा दे रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आर.एस.एस. के बयान की निंदा करती है। वक्फ संशोधन विधेयक पर भी आर.एस.एस. का बयान तनाव बढ़ाने वाला है।भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि बिहार में भी भाजपा और आर.एस.एस. के लोग साम्प्रदायिक तनाव पैदा कर रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा और अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह का बयान है। प्रशासन समाज में तनाव पैदा करने वाले पर सख्त कार्रवाई करे।

कुम्हरार:जनसुराज की बिहार बदलाव रैली को कामयाब बनाने के लिए वंदना कुमारी ने झोंकी ताकत

Nationalist Bharat Bureau

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

हिना शहाब से मिले लालू,दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार को मनाने की कोशिश तेज

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

वंशवाद और परिवारवाद से राजनीति को मुक्ति दिलायेगी भाजपा: नंदकिशोर यादव

पप्पू यादव बिहार कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं

वरुण गांधी के समर्थन में आए सोशल मीडिया यूजर,किसी ने बताया युग पुरुष तो किसी ने साहसी

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Protest:राजयपाल से मिले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

Leave a Comment