Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

डॉक्टर रमन किशोर द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,दवाओं का वितरण

पटना:दानापुर दियारा बाढ़ पीड़ितों के लिए पटना एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमन किशोर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. रमन किशोर द्वारा आयोजित यह 194वां स्वास्थ्य शिविर था। यह स्वास्थ्य शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दानापुर एंड लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले आयोजित किया गया था.पिछले कुछ दिनों से आई बाढ़ के कारण कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं और अस्थायी शेल्टरों में रह रहे हैं। इन परिस्थितियों में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने का खतरा बहुत अधिक है।स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें त्वचा रोग, नेत्र रोग, ईएनटी (कान, नाक, गला) समस्याओं, और सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। शिविर में दवाओं का वितरण भी किया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

इस शिविर का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को उचित चिकित्सा सहायता प्रदान करना और उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करना था। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आगे भी किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।इस शिविर में डॉ. सोनिका, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. कैरिक, सुधाकर, आनंद कुमार आदि ने भाग लिया।

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

जामुन:जिसके अंग अंग में औषधि है

Nationalist Bharat Bureau

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

क्या आप इस महापुरुष को जानते हैं

Nationalist Bharat Bureau

गोवा के राज्यपाल ने कैंसर और डायलिसिस रोगियों को वित्तीय सहायता प्रदान की

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

Leave a Comment