Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

पटना की हवा जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 पार

Patna:जैसे ही ठंड की शुरुआत हुई है, बिहार के विभिन्न जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। राजधानी पटना के राजा बाजार क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 360 तक पहुंच चुका है, जबकि इको पार्क क्षेत्र में AQI 341 दर्ज किया गया है। सीमांचल के अररिया में AQI 295 और किशनगंज में 240 तक बढ़ गया है।भागलपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया है। सहरसा में यह 227 तक पहुंच गया है। बिहारशरीफ और राजगीर की स्थिति भी चिंताजनक है, जहां AQI क्रमशः 252 और 278 पर है। मुजफ्फरपुर और छपरा में AQI 241 और 240 दर्ज किया गया, जबकि बेगूसराय में यह 205 तक पहुंच चुका है।

हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा में इजाफा
पटना की हवा में पीएम 10 कण का स्तर मानक से चार गुना और पीएम 2.5 का स्तर मानक से तीन गुना अधिक हो गया है। ऐसे हालात सिर्फ पटना में ही नहीं बल्कि किशनगंज और अररिया जैसे जिलों में भी देखे जा रहे हैं। हवा में धूलकणों की बढ़ती मात्रा ने लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने पर मजबूर कर दिया है।

(प्रतिकात्मक तस्वीर)

दमघोंटू हवा से बिगड़ रही है सेहत
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दावा है कि वायु प्रदूषण पर जल्द ही काबू पाया जाएगा। लेकिन वास्तविकता यह है कि पटना सहित राज्य के कई जिले दमघोंटू हवा की चपेट में हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।राजधानी पटना और आसपास के जिलों में ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जहरीली हवा की वजह से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किए गए डॉक्टर अशफ़ाक अहमद

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

एंटीबायोटिक का ज़्यादा इस्तेमाल ख़तरनाक

कहानी पैथोलॉजी लैब के ग़लत रिपोर्ट की

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

पारस एचएमआरआई में 90 वर्षीय व्यक्ति के रीढ़ की हुई सफल सर्जरी

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

Leave a Comment