Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

Bihar AQI : बिहार के 22 जिलों की हवा खराब, टॉप पर हाजीपुर

Bihar AQI : पटना: बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर समस्या बनता जा रहा है। राज्य के 22 जिलों की हवा जहरीली हो गई है। **प्रदूषण विभाग के समीर ऐप** के अनुसार, रविवार सुबह 9 बजे दर्ज आंकड़ों के मुताबिक कई जिलों की वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में है। इनमें उत्तर बिहार के जिलों की हालत सबसे खराब है। **केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)** द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के अनुसार, पटना की हवा “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई है।

पटना समेत पांच जिले रेड जोन में
पटना, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय और हाजीपुर जैसे जिलों की स्थिति सबसे चिंताजनक है। ये सभी जिले “रेड जोन” में शामिल हैं, जहां AQI 300 से अधिक दर्ज किया गया है। रविवार सुबह पटना में AQI 331 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। पटना से सटे हाजीपुर में AQI 373 तक पहुंच गया, जिससे यहां सांस लेना मुश्किल हो रहा है। मुजफ्फरपुर के बुद्धा कॉलोनी क्षेत्र में AQI 324 दर्ज किया गया, जो खराब हवा का स्पष्ट संकेत है।

बिहार के 13 जिले ऑरेंज जोन में
राज्य के 13 अन्य जिलों को “ऑरेंज जोन” में रखा गया है, जहां वायु की गुणवत्ता खराब स्थिति में है। बेगूसराय में AQI 277, बेतिया में 224 और भागलपुर में 275 दर्ज किया गया है। अररिया जिले की स्थिति भी खराब है, जहां AQI 239 तक पहुंच गया है। हालांकि, आरा जिले की हवा मध्यम स्तर की पाई गई, जहां AQI 103 दर्ज किया गया।

सीवान और सासाराम में येलो अलर्ट
सीवान और सासाराम जैसे जिलों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। सीवान का AQI 186 और सासाराम का AQI 143 है। औरंगाबाद जिले में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं, जहां AQI 126 दर्ज किया गया।

सतर्कता की आवश्यकता
पिछले तीन दिनों से बिहार के अधिकांश जिलों में वायु गुणवत्ता खराब होती जा रही है। इन हालातों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। प्रदूषण की रोकथाम और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार और नागरिकों को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा व अधिकार के लिए चलेगा महाअभियान

Nationalist Bharat Bureau

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

अस्पताल में काम करने वाली 12 नर्सें एक साथ प्रेगनेंट

बिहार वाटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवार्ड 2024 से सम्मानित

कोरोना से बचाव में मददगार हैं पौष्टिक आहार:डॉक्टर शकील अहमद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment