Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

भाजपा युवा मोर्चा पटना महानगर के तत्वाधान में वृक्षारोपण

राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने भाजयुमो की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये पौधारोपण पखवारा में युवा मोर्चा पटना महानगर के कार्यकर्ता तन,मन,समर्पण की भावना से लगे हुए हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि हमे भाजपा द्वारा संगठन हित में किये गये कार्यो को जन जन तक पहुचाने की जरूरत है।

पटना:भारतीय जनता युवा मोर्चा पटना महानगर के तत्वाधान में चलाये जा रहे पौधारोपण महाअभियान के तहत आज पटना यूथ हॉस्टल के प्रांगण में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर , राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर , भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष अभिषेक बंटी एवं भाजयुमो पटना महानगर के पदाधिकारियो की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने भाजयुमो की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये पौधारोपण पखवारा में युवा मोर्चा पटना महानगर के कार्यकर्ता तन,मन,समर्पण की भावना से लगे हुए हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि हमे भाजपा द्वारा संगठन हित में किये गये कार्यो को जन जन तक पहुचाने की जरूरत है।उक्त अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर ने राजग सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे सराहनीय कार्यो पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा बिहार राज्य ही नही पूरे देश भर में यह पौधारोपण का कार्यक्रम बृहत पैमाने पर किया जा रहा है, भाजयुमो के कार्यकर्ता इस अभियान में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं।

भाजयुमो के ज़िलाध्यक्ष अभिषेक बंटी ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत लगातार पटना के हर जगह पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और हमारे कार्यकर्ता पूरे तन, मन से इस अभियान में निरंतर लगे हुवे है।उक्त अवसर पर भाजयुमो के ज़िलाध्यक्ष अभिषेक बंटी, मंडल अध्यक्ष मनोज जी, महामंत्री राहुल रंजन, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, अम्बरीश शर्मा, संजीव सन्नी, अंजनी सिन्हा, ज़िला प्रवक्ता अंशुल सिंह, राहुल आनंद, मंत्री सन्नी मिक्की, ओम् प्रकाश शर्मा, आइ टी सेल अभिजीत श्रीवास्तव, गोपाल जयसवाल, अभिषेक कुमार, लाल शर्मा, कुंदन सिंह, मधुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वर्ल्ड हियरिंग डे पर पारस एचएमआरआई के विशेषज्ञों ने दी जागरूकता बढ़ाने की सलाह

पीले नाखून को इन घरेलू नुस्खों से बनाएं सफ़ेद और चमकदार

Nationalist Bharat Bureau

Bihar AQI : बिहार के 22 जिलों की हवा खराब, टॉप पर हाजीपुर

Nationalist Bharat Bureau

प्रदूषण से दिल्ली का 75% थोक व्यापार ठप, खरीदारी से दूर हुए ग्राहक

Nationalist Bharat Bureau

सोसाइटी फ़ॉर डेवलपमेंट एंड चेंज ने चलाया स्वच्छता अभियान

201 फ्री हेल्थ कैंप लगाने वाले बिहार के इकलौते डॉक्टर बने डॉ रमन किशोर

पत्रकार मोहम्मद तबरेज़ की माता का निधन,पत्रकारों ने व्यक्त किया शोक

रोजाना क्यों पीना चाहिए करेले का पानी? फायदे जानकर यह कड़वी चीज भी अच्छी लगेगी

Nationalist Bharat Bureau

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

Nationalist Bharat Bureau

जनवरी 2025 से 4% तक महँगी हो जाएगी मारुति सुजुकी

Leave a Comment