Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

नशा मुक्ति दिवस पर जीविका दीदियों ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प

पटना:पूरे प्रदेश में में नशा मुक्ति दिवस 2024 के अवसर पर जीविका के 16 सौ से अधिक संकुल स्तरीय संघ एवं 71 से अधिक ग्राम संगठनों के द्वारा माशा मुक्ति दिवस मनाया गया । इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना था ।इस अवसर पर जीविका दीदियों ने एकजुट होकर रैली निकाली और नशा उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक भवनों और ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली । उन्होंने बैनर और नारों के माध्यम से नशा विरोधी संदेश प्रसारित किए। यह कार्यक्रम नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक कदम है ।”नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो,” एवं “स्वस्थ समाज, नशामुक्त समाज,” जैसे नारों के साथ दीदियों ने गांव-गांव में जनजागृति फैलाई।

नशा मुक्ति दिवस पर जीविका दीदियों ने लिया  नशा मुक्त समाज बनाने का  संकल्प
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों ने नशा मुक्ति अभियान से सम्बंधित स्लोगन से लोगों को जागरूक किया, साथ ही इससे सम्बंधित संदेशों को मेहंदी के द्वारा अपने हथेलियों में भी उकेरी l नशा मुक्ति दिवस के पूर्व संध्या पर संध्या चौपाल एवं कैडल मार्च का भी आयोजन किया गया l संध्या चौपाल के माध्यम से महिलाओं ने मध् निषेध अभियान की सफलता हेतु रात्रि पहर में भी कड़ी निगरानी करने की बात कही l नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने उन महिलाओं को भी आमंत्रित किया जिन्होंने देशी शराब निर्माण एवं बिक्री को छोड़कर सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित होते हुए समाज में मान-सम्मान के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं और लाभान्वित महिलाओं द्वारा अनुभव साझा भी किया गया । सभी ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी हेतु एकजुट होने का आह्वान किया और नशा मुक्ति हेतु अपनी आवाज़ बुलंद की l

नशा मुक्ति दिवस पर जीविका दीदियों ने लिया  नशा मुक्त समाज बनाने का  संकल्प
नशा मुक्ति दिवस २०२४ के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नशा मुक्ति की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीदियों और जीविका कर्मियों को सम्मानित भी किया गया । इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता सामुदायिक भागीदारी रही। जीविका के प्रयासों से आज न केवल महिलाएँ बल्कि पुरुष और युवा भी नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में हजारों लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि बिहार में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

16 और 17 नवंबर को होगा दो दिवसीय बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024,देशभर के प्रतिष्ठित डॉक्टर लेंगे हिस्सा

Nationalist Bharat Bureau

क्या आप को भी है नाख़ून चबनाने की आदत, जान लीजिए उसके ये नुकसान वरना जिंदगी भर पछताएंगे

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

201 फ्री हेल्थ कैंप लगाने वाले बिहार के इकलौते डॉक्टर बने डॉ रमन किशोर

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

आध्यात्मिक गुणों के अलावा भी है चंदन के यह औषधीय गुण

ब्लड शुगर कंट्रोल करती है सर्दी में मिलने वाली ये मीठी चीज, दिमाग भी करेगी तेज

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला सशक्त बिहार एवं विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार कर रहा है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment