Nationalist Bharat
खेल समाचारनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

कौन करेगा विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व,नीतीश कुमार या ….

Bihar vidhansabha Election 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली से पटना लौटने के बाद जब उनसे नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर चल रही कयासबाजी पर सवाल पूछा गया, तो विजय सिन्हा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सफल मुख्यमंत्री रहे हैं।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एक बयान में कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। वहीं, बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी पहले कहा था कि नीतीश कुमार हमारे गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने अपनी बात से पलटने का संकेत दिया था। इसे लेकर जदयू में नाराजगी व्यक्त की गई थी।

हालांकि, अब भाजपा के कई नेताओं ने एक के बाद एक नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात की है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी इस पर सहमति व्यक्त करते हुए सकारात्मक बयान दिया। वे दिल्ली में भाजपा की कोर कमिटी की बैठक में शामिल हुए थे, और सूत्रों के अनुसार, उस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अहम चर्चा हुई थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को विपक्ष द्वारा ‘दुर्गति यात्रा’ कहे जाने पर विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता फैलाने वाले ‘जंगल राज’ के युवराज सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और सत्ता के लालच में इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि विपक्ष के ऐसे बयानों का कोई असर नहीं पड़ेगा, और नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को शानदार सफलता मिलेगी।

वहीं, बी.आर. अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर विजय सिन्हा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वही कांग्रेस पार्टी है जिसने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को प्रताड़ित करके मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिलवाया था। कांग्रेस ने मिलकर अंबेडकर को चुनाव हारवाया और अगर उन्हें बाबा साहब से इतनी ही श्रद्धा थी तो उनकी मूर्तियाँ क्यों नहीं लगवाईं। अगर अंबेडकर से सच्चा लगाव था तो उन्हें प्रधानमंत्री बनने का अवसर क्यों नहीं दिया। इन सभी सवालों का कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

पारस एचएमआरआई की ओर से आयोजित कैंसर कॉन्क्लेव समाप्त,बेस्ट शोध पत्र प्रस्तुत करनेवाले डॉक्टर सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

भारत जोड़ो यात्रा के चलते कांग्रेस पार्टी में हलचल क्यों

cradmin

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे गए

मैक्सिको में एक शक्स ने की मगरमच्छ से शादी, व्हाइट ड्रेस भी पहनाई और किस भी किया।

इंदिरा गांधी की जीवनी , हमारे साथ जानिए । .

Bhumi Survey: जमीन सर्वेक्षण के बीच बड़ा निर्देश जारी

बिहार कांग्रेस:अपने कद्दावर नेताओं को संभाल पाने में विफल,एक दशक में कई नेताओं ने किया किनारा

नशा मुक्ति दिवस पर जीविका दीदियों ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment