Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

कोरोना के खतरे के बीच यूपी के अस्पतालों में टीके ख़तम, बूस्टर डोज़ के लिए बढ़ रही है भीड़

कोरोना वायरस के चलते पिछले तीन वर्षो में अकेले भारत में ही 5 लाख, 30 हजार से ज्यादा लोग असमय काल के गाल में समा गए। हालांकि भारत में टीकाकरण अभियान के बाद  कोविड के गंभीर मामले सामने नहीं आ रहे हैं। लेकिन जिस तरह चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका सहित दुनियाभर के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं उसे देखने के बाद बूस्टर डोज के लिए अस्पतालों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। लेकिन यहाँ उत्तर प्रदेश में इस समय मामला थोड़ा गंभीर है यहां के अस्पतालों में टीके खत्म होने की भी खबर आ रही है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है की कि नई आपूर्ति होने में अभी कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। गौरतलब है की राज्य की राजधानी लखनऊ में वर्तमान में 14 अस्पतालों में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है।

टीकाकरण की पेशकश करने वाली लखनऊ स्थित सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं एसपीएम सिविल अस्पताल, एनके रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोक बंधु अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल में हैं। सोमवार को जहाँ निजी अस्पतालों में 96 लोगों को टीका लगाया गया, वहीँ दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाने आने वालों को एक सप्ताह के बाद आने को कहा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एम.के. सिंह ने इस बात पर हामी भरी की सरकारी केंद्रों पर टीके की अनुपलब्धता है और कहा कि ताजा आपूर्ति के लिए सरकार को अनुरोध भेजा दिया गया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी तक राज्य की राजधानी लखनऊ में 18 साल और उससे अधिक उम्र के करीब 31 लाख लोगों ने अब तक बूस्टर डोज नहीं ली है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि महामारी की गिरावट के बाद टीकों की मांग में भारी गिरावट आई है, इसलिए अस्पतालों ने नए ऑर्डर नहीं दिए।

बिहार वाटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवार्ड 2024 से सम्मानित

राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में “यूनानी चिकित्सा में नैदानिक उत्कृष्टता” पर इंटरैक्टिव टॉक का सफल आयोजन

डॉ. सोबिया फातिमा “नेशनवाइड हेल्थकेयर अवॉर्ड्स–2026” के लिए नामित

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

रक्तदान: जान लें कि रक्तदान से कैंसर का खतरा कम होता है, लेकिन फिर भी इसके कई फायदे हैं

cradmin

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

होठों का कालापन आसानी से दूर करें और पाएं गुलाबी होंठ

गर्भावस्था में होने वाली समस्याए और उनके समाधान को जाने

Nationalist Bharat Bureau

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

Leave a Comment