Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

बिहार हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किए गए डॉक्टर अशफ़ाक अहमद

पटना: रेडियो सिटी द्वारा पिछले दिनों बिहार हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े 30 से अधिक प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं अस्पतालों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल मुग्धा गोडसे ने प्रदान किया।

सम्मान के साथ डॉक्टर अशफ़ाक अहमद

इस अवसर पर पटना के प्रसिद्ध रेनबो इमरजेंसी अस्पताल के बेहतर संचालन और मरीज को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के उपलक्ष में अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर अशफाक अहमद को बिहार हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।बताते चलें कि राजधानी पटना के एसपी वर्मा रोड में अवस्थित रेनबो इमरजेंसी हॉस्पिटल बिहार के एक विश्वसनीय हॉस्पिटल में शुमार किया जाता है। इसके डायरेक्टर डॉक्टर अशफाक अहमद की लगन और मेहनत से यह अस्पताल निरंतर सेवा भाव के द्वारा मरीज की सेवा में कार्यरत है आज दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।यहां बिहार के कोने-कोने से मरीज पहुंचते हैं और अपना इलाज कराते हैं।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुग्धा गोडसे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रेडियो सिटी के क्लस्टर सेल्स हेड राकेश तिवारी एवं रीजनल प्रोग्रामिंग डायरेक्टर डॉ. सुभाष कृष्ण ने सभी विशिष्ट अतिथियों, चिकित्सकों एवं आमंत्रित प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।मंच संचालन की कमान रेडियो सिटी के लोकप्रिय आर जे बरखा एवं आर जे विजेता ने संभाली। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों और संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। यह समारोह न केवल हेल्थकेयर समुदाय को प्रेरित करता है, बल्कि समाज में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की रेडियो सिटी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शानदार विकास हुआ है, पहले कई सारी बिमारियों का इलाज कराने बड़े शहरों में जाना पड़ता था जबकि आज गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज बिहार में कम खर्चे में हो जा रहा है, ये बिहार के लिए गर्व की बात है।

बिहार के शैक्षणिक संस्थानों में उदासीनता: UGC की सफाई मुहिम में केवल 5 कॉलेजों ने दिखाई पहल

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 काहिरा (मिस्र) में पावरलिफ्टर झंडू कुमार भाग लेंगे बिखेरेंगे जलवा

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

रक्तदान: जान लें कि रक्तदान से कैंसर का खतरा कम होता है, लेकिन फिर भी इसके कई फायदे हैं

cradmin

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Nationalist Bharat Bureau

Skin Care In Winter: रूखी त्वचा से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे

Leave a Comment